राशिफल - माह के शुरुआत में देखिए क्या लिखा है राशि में -

राशिफल - माह के शुरुआत में देखिए क्या लिखा है राशि में -

मेष- ऑफिस के अधिकतम भार की वजह से परेशान रहेंगे,कुछ लोगों को ऑफिस के अधिकतम भार की वजह से आप व्यथित और चिन्तित रह सकते है। जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके दाम्प्त्य जीवन पर पड़ सकता है।

वृष-पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकता है
कुछ लोगों के परिवार में प्रसन्नता का महौल बना रहेगा। आप-अपनी गलतियां सुधार कर पुनः कार्य पर लग जायें। कुछ लोगों की पुरानी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

मिथुन-आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है
सामाजिक सम्बन्धों के प्रति सक्रिय व सर्तक रहें वरना प्रतिष्ठा में कमी आने की आशंका है। आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है जिसकी वजह से आप चिन्तित रहेंगे।

कर्क- महिलायें रचनात्मक कार्यो में व्यस्त रह सकती है
आप-अपनी ईमानदारी व परिश्रम के दम पर बहुत कुछ हासिल कर सकते है। महिलायें रचनात्मक कार्यो में व्यस्त रह सकती है।

सिंह- अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण लगाने की आवश्यकता
आप-अपने कार्यो में धैर्य व साहस बनायें रखें सफलता अवश्य मिलेगी। अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण लगाने की आवश्यकता है।

कन्या-महिलायें किसी पर अतिविश्वास करने से बचें
ऑफिस में कुछ लोगों को अपनी प्रासंगिता बनायें रखने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। महिलायें किसी पर अतिविश्वास करने से बचें।

तुला-आपकी हिम्मत और काबलियत की लोग तारीफ करेंगे
कुछ नयें लोगों को नौकरी के लिए काफी भागदौड़ के पश्चात ही सफलता मिलेगी। अवसर आने पर आपकी हिम्मत और काबलियत की लोग तारीफ भी करेंगे।

वृश्चिक-आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और खुशियां आएंगी
आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश आगे चलकर लाभकरी प्रतीत होगा। मित्रों की तर्क युक्त बातें आपको सोंचने पर मजबूर कर देगी।

धनु-व्यवसाय में किया गया निवेश लाभप्रद साबित होगा
महिलायें सम्बन्धों में लेकर निज स्वार्थो को अपने ऊपर हावी न होने दें। व्यवसाय में किया गया निवेश लाभप्रद साबित होगा।

मकर-वाणी में संयम बरतने की आवश्यकता है,वाणी में संयम बरतने की आवश्यकता अन्यथा बेवजह किसी से तकरार हो सकती है। तकरार से तनाव बनता है और तनाव से प्रगति बाधित होती है।

कुम्भ-छात्रों को मित्रों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा
पड़ोसियों की टीका-टिप्पणी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों को मित्रों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा।

मीन-पारिवारिक स्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती है
पारिवारिक स्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती है, अतः सावधानी बरतें। महिलायें अपनी बात सबके समक्ष खुलकर रखने की कोशिश करें।

Post a Comment

0 Comments