छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की अघुवाही में बेरोजगारी से परेशान स्थानी युवाओं ने घेरा दगोरी नोवा पवार प्लांट- रोजगार की आस

 छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की अघुवाही में बेरोजगारी से परेशान स्थानी युवाओं ने घेरा दगोरी नोवा पवार प्लांट- रोजगार की आस



बिलासपुर/ बिल्हा/ दगोरी | छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर के सेनानी एवम दगोरी गांव के सरपंच उपसरपंच एवम पंचो और ग्रामीणों के सहयोग से नोवा प्लांट दगोरी में युवा बेरोजगार को रोजगार दिलवाने के लिए लगातार छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा आवेदन निवेदन के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होने पर आज नोवा प्लांट दगोरी का घेराव किया गया, जिसमें नोवा प्लांट को लीज में लिए रियल स्पात के अधिकारियों द्वारा गांव के सभी लोगो को अस्वासन दीया है जिसमे 10 दिन का लिखित अस्वासन दीया गया है जिसमे रियल स्पात के अधिकारियों द्वारा 22/08/2020 तक समय मांगा गया है जिसमे ग्राम दगोरी, अमेरि अगबरी, एवम ओडगन गांव के लोगो को नोवा प्लांट दगोरी में रोजगार देने की बात कही गई है और अगर मांग पूरा नहीं करती है 10 दिन के अंदर तो फिर उग्र आंदोलन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर व ग्रामिण के द्वारा किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी नोवा प्रबन्धक की होगी।


आप को बता दे कि कोरोना माहमारी से बेरोजगार हुवे शिक्षित बेरोजगार युवाओं को लोकल ग्राम से लगे हुवे प्लांट में रोजगार की उम्मीद है जिससे लिए लगातार अपना बायोडाटा प्लांट प्रबंधन को सौपा जा रहा है उसके बावजूद ग्राम के युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है, प्लांट प्रबंधन के द्वारा प्लांट को लीज पर ले कर चलाने की बात कहे के हर बार अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है जिससे आस पास के ग्रामीण और युवक काफी परेशान है इसी परेशानी को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर नोवा प्लांट का घेराव किया और अपनी समस्याओं से प्लांट प्रबंधन को पुनः अवगत कराया।














Post a Comment

0 Comments