बड़ी खबर - बलौदा बाजार के गिरौदपुरी बाबा गुरु घासीदास जी के दर्शन करने एवं क्षेत्रीय दौरे पर आए जनप्रतिनिधियों से मिले शिक्षा मितान...... अपनी समस्याओं से अवगत कराया.....

बड़ी खबर - बलौदा बाजार के गिरौदपुरी  बाबा गुरु घासीदास जी के दर्शन करने एवं क्षेत्रीय दौरे पर आए जनप्रतिनिधियों से मिले शिक्षा मितान...... अपनी समस्याओं से अवगत कराया.....
बलौदाबाजार - विगत 5 वर्षो से निरंतर अति संवेदनशील क्षेत्र में शिक्षा का गुणवत्ता एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार करने वाले अतिथि शिक्षक (विद्यामितान) को अब भविष्य की चिंता सताने लगी है उनका कहना था कि बच्चो के परिणाम में हम सुधार कर रहे हैं, पर व्याख्याता  के समान सभी योग्यता होते हुये भी हमारा परिवार का भविष्य अंधकारमय है, बहुत शिक्षक ऐसे हैं जिनका निरंतर सेवा के दौरान शासकीय नौकरी की आयु सीमा समाप्त हो चूकी हैं
 इस संबंध में विद्या मितान (अतिथि शिक्षक)ने  श्री  चंद्रदेव प्रसाद राय (संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन) जी, श्री इंद्र शाह मंडावी जी ,श्री कुंवर सिंह निषाद जी ,सुश्री शकुंतला साहू जी ,श्री विनोद चंद्राकर जी, श्री यूडी मिंज जी ,श्री द्वारिकाधीश यादव जी ,विधायक डॉ विनय जायसवाल जी से मिलकर अपनी नौकरी की अनिश्चितता एवम गत 5 माह से वेतन नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया गया इस संदर्भ में माननीय  जनप्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष बात पहुंचाने तथा शीघ्र ही नियमितीकरण तथा वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया ।

Post a Comment

0 Comments