आईटीआई ब्रेकिंग - इस साल आईटीआई में एडमिशन लेने वालो के लिए....... कुछ खास जानकारी ...... पढ़े पूरी खबर -

आईटीआई ब्रेकिंग - इस साल आईटीआई में एडमिशन लेने वालो के लिए....... कुछ खास जानकारी ...... पढ़े पूरी खबर -
रायपुर - जो स्टूडेंट्स इस साल आईटीआई करने की सोच रहे है उनको एक और मौका मिला है अपने सारे दस्तावेजों को एकत्र करने का,

आपको बता दे कि हर साल कई स्टूडेंट्स संपूर्ण दस्तावेज ना होने के कारण आईटीआई में एडमिशन नहीं ले पाते है,
तो उन सभी स्टूडेंट्स के लिए ये बहुत ही खास खबर है कि अभी भी समय है ,। 

आपको बता दे कि नई दिल्ली (dgt) द्वारा गाइड लाइन जारी कर दी गई थी सभी राज्यो में एडमिशन को लेकर, इसी क्रम में कई राज्यो में एडमिशन स्टार्ट भी कर दिए है,

छत्तीसगढ़ में भी कुछ ही दिनों में यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

आपको बता दे कि पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी ऑनलाइन एडमिशन कि प्रक्रिया पूरी होनी है, एडमिशन से लेकर काउंसिंग तक की संपूर्ण प्रक्रिया चिप्स के सदस्यों के द्वारा ही की जाती है, इस साल भी चिप्स के सदस्यों के द्वारा ही किया जा रहा है, रायपुर चिप्स के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस साल ऑनलाइन आवेदन फार्म में कई प्रकार के बदलाव किए जा रहे है जिस कारण फॉर्म आने में थोड़ी देर हो रही है किन्तु जल्द ही आवेदन फॉर्म स्टार्ट कर दिया जाएगा।

इन सबके बीच प्रशिक्षणार्थियों के लिए ये सुनहरा मौका है अपने दस्तावेज एकत्रित करने के लिए -

*देखते है कि अब हम ऑनलाइन एडमिशन के लिए क्या क्या दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी* -

1. 10th मार्कशीट
2. ट्रांसफर सर्टफिकेट (T.C)
3. स्थाई निवास प्रमाण पत्र
4.  स्थाई जाति प्रमाण पत्र
5. आधार कार्ड
6. बैंक पास बुक
7. 3 फोटो
8. यदि आप किसी प्रकार से विकलांग है तो उसका भी सर्टिफिकेट लगेगा।

ये सभी दस्तावेज आपके फॉर्म भरने के समय उपयोग होंगे साथ ही काउंसिलिंग के समय आपको सारे दस्तावेजों को ओरिजिनल लेकर जाना होता है साथ ही सभी दस्तावेजों की 2-2 छायाप्रति की भी आवश्कता होती है।

*फॉर्म भरने के समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण एवम् ध्यान रखने वाली बाते*-

आप जब आईटीआई का ऑनलाइन फॉर्म भरे तब ऐसे मोबाइल नंबर का उपयोग करे जो हमेशा चालू हालत में हो, अन्यथा आपको आपके चयन होने की जानकारी नहीं मिल पाएगी। 

क्योंकि चयनित होने के पश्चात् आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर में उस संस्था का नाम होता है जिस संस्था में आप चयनित हुए है और साथ ही काउंसिलिंग का दिनांक होता है। जब आपको संस्था में जाकर अपना एडमिशन करना होता है।

Post a Comment

2 Comments

अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।