बड़ी लूट: शराब दूकान में लुट करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है,
![]() |
रायपुर । आरंग क्षेत्र से लगे गुल्लू गाँव में पिछले।दिनों शराब दूकान में लुट करने वाले आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है, 13 अगस्त की सुबह 4 बजे आरोपियों ने शराब दूकान से 10 लाख की लुट की घटना को अंजाम दिया था, लुटेरों ने पहले शराब दूकान में कार्य करने वाले गार्ड को जम कर पिटा फिर लॉकर उखाड़ कर ले गये, लुटेरों पर रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने इनाम घोषित किया है।
घटना के बाद से ही पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग सामने नहीं आया है. अब पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में मदद करने वाले व्यक्ति के लिए 10 हज़ार रुपए नकद पुरस्कार की घोषणा की है।






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।