बड़ी खबर - तखतपुर क्षेत्र का जन जीवन अस्त व्यस्त,मनियारी नदी ने तोडे सारे रिकॉर्ड-

बड़ी खबर - तखतपुर क्षेत्र का जन जीवन अस्त व्यस्त,मनियारी नदी ने तोडे सारे रिकॉर्ड-

बिलासपुर - भारी बारिश से तखतपुर समेत आसपास के कई गांव टापू में बदल गए है। तखतपुर पुल से मनियारी नदी साढ़े सात फिट ऊपर से बह रही है। क्षेत्र के कई ग्राम बाढ़ की चपेट में है। आस पास के वनांचल में लगातार बारिश से क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मनियारी की सहायक छोटी नर्मदा के जलस्तर में आयी बाढ़ से ग्राम अचानकपुर और ग्राम पंचायत चितावर में बाढ़ का पानी घरों में घुस रहा है। देर रात से रेक्यु टीम राहत बचाव कार्य मे जुटी है।  स्थानीय प्रशासन समेत एसडीआरएफ की टीम लोगो की जान माल की सुरक्षित करने पूरी ताकत झोंक दी है।

  कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ने बताया कि करीब 100 से अधिक लोगों को अब तक बचाया गया है।उन्होंने बताया कि प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। साथ ही खान पान की व्यवस्था भी की गयी है।डॉ मित्तर ने कहा कि मौके पर स्थानीय और जिला प्रशासन की टीम के अलावा राज्य आपदा राहत दल के दो दर्जन से अधिक जवान राहत एवं बचाव कार्य कर रहे है। मनियारी और छोटी नर्मदा नदी की बाढ़ ने ग्राम अचानकपुर और ग्राम चितावर को सर्वाधिक प्रभावित किया है। 

 स्थानीय अधिकारी एसडीएम आनंद रूप तिवारी और तहसीलदार भूपेंद्र जोशी ने बताया कि पूरा तखरपुर क्षेत्र मनियारी नदी के बाढ़ में घिर गया है। स्थानीय नेता और पार्षद टेकचंद ने जानकारी दी कि मनियारी नदी पर साल 1926 में अंग्रेजो ने पुल बनाया था। आज तक इतना भयंकर रूप मनियारी नदी का देखने को नही मिला है।  अब तक बारिश में पुल ऊपर से 2 या 1 फिट पानी ही बहता था। लेकिन इस साल रिकॉर्ड तोड़ साढ़े सात फिट ऊपर से पानी बह रहा है। पूर्व विधायक राजू क्षत्री घरों के साथ ही सैकड़ो घरों में कई फिट पानी भर गया है।
 टेकचंद ने बताया कि शहर के कमोबेश सभी दुकानों गोदामो और मकानों में पानी ही पानी भरा है।कारडान ने जानकरी दी कि मनियारी नदी में भीषण बाढ़ की वजह खुड़िया बांध का पानी उलट रहा है। बारिश के चलते पचारैया नाला का रूप रौद्र हो चुका है । नाला किनारे स्थित वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 12, 13 और 15 का जन जीवन तहस नहस हो चुका है। 

         कोटा एसडीएम तिवारी ने बताया कि कलेक्टर मित्तर राहत बचाव कार्य की लगातार निगरानी कर रहे है। करीब 100  लोगों को  सुरक्षित स्थान सामुदायिक भवन स्कूल भवन पंचायत भवन समेत होटलों में पहुंचाया गया है। सभी के लिए भोजन पानी की व्यवस्था की गयी है। अभी जगह जगह 40 से अधिक लोग बाढ़ में फंसे है।  उनको निकल जा रहा है।
बाढ़ की स्थिति और प्रभवित क्षेत्र
 थाना तखतपुर के चारों क्षेत्रों में पानी भर चुका है।

1)तखतपुर से बिलासपुर जाने वाले मुख्य मार्ग काठा कोनी पुल के ऊपर पानी होने से रास्ता जाम हो  गया है ।
2) मुंगेली से तखतपुर के मध्य मनियारी नदी के पुल में करीबन
 3 फीट पानी होने से मुंगेली और तखतपुर रास्ता बंद है।
3) तखतपुर से कोटा मार्ग राजा कापा चोरमा उमरिया और खपरी गांव में  पुल के ऊपर पानी होने से रास्ता बंद है।
4) तखतपुर से जरहगांव जाने वाली रोड ग्राम कुरानकापा, भतरी पूल में पानी होने से रास्ता बंद किया गया।
5) तखतपुर से जुनापारा जाने वाले मार्ग में भी पानी का बहाव होने से रास्ता बंद है।


Post a Comment

0 Comments