मतदान दल घर-घर जाकर अक्षत चावल से दे रहे नेवता, सीईओ जिला पंचायत ने भी दिया नेवता विज्ञापन के लिए संपर्क करें, whatsap No:- 7722 906664, E-mail-aarugnews@gmail.com बिलासपुर, 26 अप्रैल 2024/लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत भागादारी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा उन्हें अक्षत चावल देकर चुनई नेवता के जरिए मतदान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। अक्षत चावल का उपयोग भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य में किया जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में हर मतदाता को मतदान केंद्र तक लाने हर संभव प्रयास किय…
गड़रिया समाज की आराध्या देवी अहिल्या माता और छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित करने महापौर से की मांग- बिलासपुर गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ के द्वारा तारबाहर तालाब के पास अहिल्या माता की मूर्ति स्थापना के लिए महापौर रामशरण यादव जी को ज्ञापन सौंपा- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में मूल निवासी के रूप में बरसों से निवास कर रहें गड़रिया समाज के द्वारा अहिल्या माता मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा था इसी कड़ी में गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ के द्वारा गड़रिया समाज की आराध्या देवी माता अहिल्या और साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना को लेकर बिलास…
ग्राम अगम धाम खंडुवा सिमगा में विजय दशमी को धुम से बनाया गया ग्राम अगम धाम खंडुवा सिमगा में बहुत ही धूम धाम से माँ दुर्गा एव माँ सरस्वती की प्रतिमाओ का विसर्जन किया गया। और केबिनेट मंत्री और गुरु बाबा घासी दास के वंसज बाबा रुद्र गुरु के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश वासियो को बधाई दिए और अपने निवास स्थित मंदिर में पूजा और घासीदास बाबा जी द्वारा बताये गए सत्य के प्रतीक जैत खाम में ध्वजा रोहन किये। साथ ही असत्य में सत्य की विजय के प्रतीक पुलिस के द्वारा बंदूक से हवाई फायर भी किया गया। आपको बता दे ग्राम अगम धाम खंडुवा में विजय दशमी में मेले …
हिंदी मेरी भाषा मीठी मेरी हिंदी भाषा, जन-जन के मन को भाती। उत्तर से दक्षिण तक, सभी संस्कृति में समा जाती। गौरव गाकर वीरों का, सुंदर सा राग सुनाती। भारत मां के सपूतों को, गर्व की अनुभूति कराती। मीठी मेरी हिंदी भाषा.......। हर कवियों के पन्नों पर, प्यार भरा रंग छोड़ जाती। मधुर-मिठास बोली में, सब जगह छा जाती है। सूर संगीत और संस्कृति में, अपना हर बात मनवाती। सुंदर मधुर गीतों में, सबके मन को है भाती। मीठी मेरी हिंदी भाषा..........। प्रारंभ से अंत तक, भारत के गुणगान गाती। देशों और विदेशों में अपना एक, अलग ही पहचान बनाती।। मीठी मेरी हिंदी…
बड़ी खबर - CM भूपेश ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांगे मांगे ₹736 करोड.... रायपुर– CM भूपेश बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर कोविड हास्पिटल और कोविड सेंटर के संचालन के लिए केंद्र से 736.74 करोड़ रुपए की राशि देने का आग्रह किया है। सीएम के पत्र में रायपुर एम्स में उपलब्ध 54 आईसीयू बेड्स को बढ़ाकर 200 बेड्स करने की जरुरत बताई गई है। राज्य सरकार की तरफ से इस खत में लिखा गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 29 डेडिकेटेड हॉस्पिटल एवं 221 कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गई है। इन संस्थाओं में मरीजों के इलाज के लिए…
बड़ी खबर - सोशल मीडिया में ज्यादा फालोविंग वाले युवाओं से कलेक्टर ने की मुलाकात, कहा- आप लोगों के मैसेज कोविड की लड़ाई में सहयोग करेंगे..... दुर्ग। सामाजिक संगठनों की बैठक के बाद कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने उन युवाओं के साथ चर्चा की जिनके फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम में हजारों फालोवर हैं। कोविड जागरूकता फैलाने में इनसे अब प्रशासन को मदद मिलेगी। कलेक्टर ने कहा कि आप लोगों के मैसेज युवा बड़ी गंभीरता और रुचि से देखते,पढ़ते हैं, आप सभी कोविड की लड़ाई में प्रशासन की बड़ी मदद कर सकते हैं। युवाओं ने कहा कि हमें बहुत खुशी होगी …
बड़ी खबर - बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सरकार ने लिया बड़ा फैसला नहीं होगी शासकीय कार्यालयों में मीटिंग, पढ़े पूरी खबर और जाने क्या कहा सरकार ने..... रायपुर। राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने शासकीय कार्यालयों में होने वाली सामान्य बैठकों को ना कराने के आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को पत्र लिखकर आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यावश्यक बैठक कराने की आवश्यकता हो तो, वह भी वर्चुअल या वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही कराया …
कोरोना पहुंचा विश्वविद्यालय - कोरोना के प्रकोप से छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों पर ताला लगने का सिलसिला शुरु….आदेश हुआ जारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लंबे समय बाद खुले विश्वविद्यालय एक बार फिर बंद होने लगे हैं। इसका कारण कोरोना संक्रमण है जिसकी चपेट में विश्वविद्यालयों के कर्मचारी लगातार आ रहे हैं। बस्तर विश्वविद्यालय में कई कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण आगामी 11 सितंबर तक विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है। सहायक कुल सचिव ने आदेश जारी किए हैं। उधर, सरगुजा विश्वविद्यालय में भी स्थिति गंभीर और विस्फोटक बनी हुई है। व…
बड़ी खबर : शराब दुकान जाने वाले हो जाएँ सावधान… क्योंकि कर्मचारी ही निकले कोरोना पॉजीटिव... कही आप भी तो नहीं गए थे यहा... बिलासपुर। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। शहर के हर इलाके से कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। जिले में रविवार को फिर 194 नए संक्रमित मिले हैं। पुलिसकर्मी, डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, हाईकोर्ट कर्मचारी, रेल कर्मचारी, एसईसीएलकर्मी, शराब दुकान के कर्मचारी सहित हर आयु वर्ग के लोग कोरोना के चपेट में हैं। इसमें 156 संक्रमित शहर व अन्य ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जिसमें 121 पुरुष और 73 महिला मरीज हैं। श…
बड़ी खबर - शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थी करेंगे CM हाउस का घेराव, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की भी दी है चेतावनी.... रायपुर। शिक्षक भर्ती की रूकी प्रक्रिया को पूरा करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन जारी है. आज राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरनास्थल में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है, अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पहले मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे. इसके बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही है, प्रदर्शन स्थल पर अभ्यर्थियों ने बताया कि यदि कोरोना काल में प्रशासन द्वारा किसी तरह …
बड़ी खबर - 72 घंटे के लिए बंद किया गया जिला कार्यालय … कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी किए आदेश..... गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी छतर सिंह डेहरे ने कार्यालय कलेक्टर जिला गरियाबंद में कार्यरत आठ कर्मचारी के नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने कारण कार्यालय कलेक्टर जिला गरियाबंद को आगामी 72 घंटे के लिए समस्त गतिविधियों को स्थगित रखने के आदेश दिये है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।
बड़ी खबर - होम आइसोलेशन की शर्तो में हुआ बदलाव, स्वास्थ्य विभाग ने कलेक्टरों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश....पढ़े पूरी खबर.... रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में कोविड-19 के इलाज की अनुमति, पात्रता, शर्तों, नियमों, जिला प्रशासन के उत्तरदायित्वों, मरीजों के स्वास्थ्य की निगरानी और मरीजों द्वारा बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभागीय अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के शक्त निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्…
बड़ी खबर - मंत्रालय में कोरोना से 2 कर्मचारियों की मौत, कर्मचारी संघ ने तत्काल काम बन्द करने की मांग की..... रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कार्यरत 2 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है. कर्मचारियों की मौत के बाद मंत्रालय कर्मचारी संघ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार को तुरंत मंत्रालय में कामकाज बंद करना चाहिए. संघ के पदाधिकरियों ने बातचीत में कहा कि सभी बड़े अधिकारी अपने-अपने घरों से काम कर रहे हैं और कर्मचारी लगातार मंत्रालय में संक्रमित हो रहे हैं, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने प्रदेश के शासकीय शालाओं, निजी विद्या…
शर्मशार खबर - कोरोना टेस्ट के नाम पर गर्भवती महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म...... पुलिस ने किया गिरफ्तार… गरियाबंद जिले के राजिम थाना के अन्तर्गत दो गर्भवती महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना में आरोपी स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है।आरोपी कोरोना जांच के नाम पर तीन दिनों तक महिलाओं के घर जाता रहा। महिलाओं को अलग कमरे में ले जाकर उनके साथ अश्लीलता की। शुरूआत में इस घटना से डर चुकी महिलाओं ने चुप्पी साधे रखी मगर बाद में पतियों को इसकी जानकारी दी। रविवार को इस मामले में पुलिस ने आरोपी स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार कर लि…
बिग ब्रेकिंग: सब रजिस्ट्रार आर.आई साहू का कोरोना के कारण निधन.... रायपुर - इस वक़्त राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी रायपुर के रजिस्ट्रार ऑफिस में पदस्थ सब रजिस्ट्रार आर.आई साहू का निधन हो गया है। आपको बता दें कि सब रजिस्ट्रार आर.आई साहू कोरोना से संक्रमित थे। जिनकी मौत की सूचना आज शाम को प्राप्त हुई।
बड़ी खबर - समीक्षा बैठक हुई खत्म, आंगनबाड़ी खोलने का फैसला जिला कलेक्टर पर छोड़ा गया… रायपुर। कोरोना संक्रमण एवं उसकी रोकथाम को लेकर हो रही समीक्षा बैठक खत्म हो गई है, बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई अहम फैसले लिए गए हैं फिलहाल लॉकडाउन लगाने पर निर्णय नहीं लिया गया है। आंगनबाड़ी खोलने का फैसला कलेक्टर पर छोड़ दिया गया है। आज हुए फैसलों के मुताबिक अब प्रदेश के अस्पतालों में बेड की जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी। वहीं कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टर दिन में दो बार मरीजों का निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। कोरोना और अन्य बीमार…
बड़ी खबर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगे शुभारंभ..... रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फेसबुक लाईव के माध्यम से 7 सितंबर को शाम 6 बजे राष्ट्रीय पोषण माह 2020 का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया और संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह भी शामिल होंगी । फेसबुक लाईव के माध्यम से जनप्रतिनिधि, जिलों में पोषण अभियान में सक्रियता से काम कर रहे विभिन्न सहयोगी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहा…
बड़ी खबर - निजी स्कूलों की फीस वसूली पर विकास उपाध्याय ने कहा- बिना कोई सेवा दिए पालकों से फीस लेना गलत है....... रायपुर। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा लगातार पालकों से उस अंतराल की फीस की मांग करना जिस दौरान शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद थीं, ते पूरी तरह अनुचित है. बिना कोई सेवा दिए स्कूलों द्वारा फ़ीस और अन्य खर्चों की मांग करना अवैध है. स्कूल के एडमिशन फॉर्म में कोई फोर्स मेजर क्लॉज नहीं है. कुछ स्कूलों द्वारा सितंबर माह से ऑनलाइन क्लास शुरू करने की सूचना पालकों को दी जा रही है, तो साथ ही शर्त ये रख…
बड़ी खबर - राजधानी रायपुर का अब ये इलाका हुआ सील.... रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर ने हलवाई लाइन को और उससे लगी सभी गली को 14 दिन के लिए बंद किया है। हर्ष ज्वेलर्स, सदर बाजार कार्नर से सुरेश ज्वेलर्स, गोल बाजार कार्नर तक, महावीर अशोक ज्वेलर्स से मुक्कड़ कार्नर तक, बसन्त ज्वेलर्स से आकांक्षा कलेक्शन तक हलवाई लाईन कंटेन्मेंट जोन के साथ सील रहेगी।
ठगी स्पेशल - सीएम भूपेश बघेल का भतीजा बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफतार.... पढ़े पूरी खबर..... मुख्यमंत्री का भतीजा बताकर महिला को नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक भिलाई 3 पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी गुलशन बघेल दुर्ग के दीपक नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी गुलशन बघेल ने महिला को व्यायाम शिक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख में सौदा किया था। 50 हजार रूपये एडवांस और नौकरी लगने के बाद डेढ़ लाख रूपये देने का प्रार्थी और आरोपी के बीच में सौेदा हुआ था। भिलाई 3 पुलिस ने धारा 420 के तहत अपरध पंजीबद्ध कर आरोपी को गि…
© Copyright 2020 by AARUG News live bilaspur & All Right Reseved
Social Plugin