- मेष :
जातक को व्यापार एवं नौकरी में सफलता मिलेगी, संतान से सुख प्राप्ति होगी, आकस्मिक खर्चों में बढ़ोतरी होगा। धन लाभ की स्थिति बनेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा एवं स्वास्थ्य में सुधार होगा। दंपति जीवन सुखमय होगा।
- वृष :
जातक की आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा गिरावट देखने को मिलेगा। गठिया बाद, जोड़ों का दर्द आदि रोग भर सकते हैं। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। कानूनी वाद विवाद में खर्च करना पड़ सकता है।
- मिथुनः
जातक के भाई बहन व मित्रों से अनबन हो सकता है जिसके कारण मानसिक शांति भंग होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, पारिवारिक स्थिति सामान्य बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना बनेगी। रोग एवं शत्रु का नाश होगा। हरित वस्त्र धारण करें, पुराने बिगडे काम बनेगें।
- कर्कः
जातक का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। शरीर में दर्द, वात रोग एवं हृदय से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। कर्ज का बोझ परेशान कर सकता है। दांपत्य के लिए समय अच्छा नहीं है। व्यापार की स्थिति में सुधार हो सकता हैं।
- सिंहः
जातक को चंद्रबल होने के कारण चिंता मुक्त होने से स्वास्थ्य उत्तम होगा। संतान सुख अच्छा होगा, संतान की प्राप्ति होगी। व्यापार एवं नौकरी में स्थिति संतोषजनक बनेगी। मानसिक शांति वृद्धि होगा । स्वास्थ उत्तम होगा, रोग से मुक्ति मिलेंगे। सूर्य देव को जल अर्पित करने से लाभ हो सकता है।
- कन्या :
जातक के सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। व्यापारिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार और लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। ऋण भार बना रहेगा।
- तुलाः
जातक के शत्रु पक्ष हावी होंगे। दांपत्य जीवन तनावग्रस्त होगा , भाई-बहन एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार एवं नौकरी की स्थिति अच्छी होगी। पारिवारिक तनाव देखने को मिल सकता है जिसके कारण मानसिक परेशानियों के कारण सुख में कमी बनी रहेगी। श्री हरि विष्णु का ध्यान करें।
- वृश्चिकः
जातक को व्यापार एवं नौकरी में सफलता मिलेगी। भाई बहनों एवं मित्रों से झगड़े हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा, स्फूर्तिवान महसूस करेंगे। कर्ज की अदायगी करने में कठिनाई महसूस होगी। अनायास खर्चों में वृद्धि हो सकती है, अतः खर्चों में कटौती करके सावधानी बरतें ।
- धनु :
जातक के मन में प्रेम भावना जागृत होगी। चरित्र दोष उत्पन्न हो सकते हैं जिसके कारण सामाजिक मान प्रतिष्ठा में गिरावट हो सकती है। मन में सजने सवरने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार में मन लगेगा। किसी के साथ वाद विवाद ना करें अन्यथा अनिष्ट होने की संभावना है। श्री भगवान गणेश की अराधना करें ।
- मकर :
जातक को भाई बहनों से धोखा मिलेगा। पारिवारिक व मानसिक तनाव बढ़ेगा। शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। खर्च का दायरा बढ़ेगा। नशे का लत लग सकता है। व्यापार एवं नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी, पीपल के पेड़ को जल अर्पण करें।
- कुंभः
जातक का पारिवारिक जीवन कष्टदायक रहेगा। मादक पदार्थों का सेवन ना करें, स्वास्थ्य में गिरावट होगी। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा एवं मित्र, भाई बहन से संबंध अच्छे बनेंगे। इस जातक को शेयर बाजार से लाभ हो सकते हैं।
- मीनः
जातक मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे, व्यापार व नौकरी में हुए घाटे की भरपाई होगी एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहन एवं मित्रों से संबंध अच्छे बनेंगे। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा।सामाजिक मान सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।