मौसम ब्रेकिंग -छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने दी चेतावनी हो सकती है बहुत ही ज्यादा बारिश.....
रायपुर। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी हैं। बीजापुर में लगभग 1 सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण बीजापुर व सुकमा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
आपको बता दें की बारिश के कारण यहां के लोग बेहद परेशान हैं। यहां आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। बीजापुर में आज भी बहुत ही ज्यादा बारिश की संभावना जताई जा रही है। राहत बचाव कार्य के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।