बड़ी खबर: नगर निगम के सामान्य सभा बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा-

बड़ी खबर: नगर निगम के सामान्य सभा बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हंगामा-



बिलासपुर। (आरुग वेब) बिलासपुर नगर निगम में आज तब हंगामा मच गया, जब सत्तापक्ष के नेताओं ने कांग्रेस भवन के लिए जमीन का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को रखे जाने की देर थी, उधर विपक्ष ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद देखते ही देखते दोनों पक्ष के पार्षद आपस में ही भिड़ गए। स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई थी।


           मिल रही जानकारी के अनुसार बिलासपुर नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में बहुत से मुद्दों पर चर्चा हो रही थी, इसी बीच निगम परिक्षेत्र में कांग्रेस भवन निर्माण का प्रस्ताव लाया गया, जिसके लिए जमीन प्रस्तावित किए जाने की मांग रखी गई। इस बात को लेकर विपक्ष ने आपत्ति दर्ज करते हुवे विपक्षी दल के पार्षदों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।


Post a Comment

0 Comments