बड़ी खबर - शिक्षक संघ ने की कलेक्टर से शिकायत...... कहा बीमार एवम् गर्भवती महिलाओ को नहीं बख्श रही सरकार..... इनकी भी लगाई जा रही कोरोना ड्यूटी......

बड़ी खबर - शिक्षक संघ ने की कलेक्टर से शिकायत...... कहा बीमार एवम् गर्भवती महिलाओ को नहीं बख्श रही सरकार..... इनकी भी लगाई जा रही कोरोना ड्यूटी......
रायपुर। कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम में जिला प्रशासन ने शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई है।किंतु अब शिक्षक संघ ड्यूटी का विरोध कर रहे हैं। कोरोना ड्यूटी से मुक्त करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे हैं।
शिक्षक संघ का कहना है कि कोरोना ड्यूटी प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। कही गर्भवती महिला को तो कही बीमार शिक्षक की ड्यूटी लगाई जा रही है। वहीं जो शिक्षक अध्यापन कार्य में शामिल है उनकी भी ड्यूटी लगाई जा रही है। शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में तत्काल इसे रोकने की मांग की है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामले के चलते पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित है। अभी सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है।

Post a Comment

0 Comments