बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के किसानों को किसान न्याय योजना के तहत धान नहीं बेचने पर भी सहायता के रूप में 10 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलेगा

 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के किसानों को किसान न्याय योजना के तहत धान नहीं बेचने पर भी सहायता के रूप में 10 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलेगा




रायपुर: (आरुग वेब)  छत्तीसगढ़ी के किसानों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने एक बढ़ा बयान दिया है. मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने जानकारी दी है कि किसानों को न्याय योजना के तहत बिना धान बेचे भी 10 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलेगा. योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को पंजीयन करना अनिवार्य होगा।

छत्तीसगढ़ के किसानों को किसान न्याय योजना के तहत धान नहीं बेचने पर भी सहायता के रूप में प्रोत्साहन राशि भुगतान किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपए भुगतान किया जाएगा। बीते दिनों मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में फैसला लिया गया था कि समर्थन मूल्य पर धान और मक्का खरीदने के लिए किसानों का पंजीयन कराया जाएगा। पंजीकृत किसानों को ही न्याय योजना का लाभ मिलेगा। पंजीयन के लिए 7 अगस्त से 31 अक्टूबर का समय तय किया गया है।



Post a Comment

0 Comments