कोरोना ब्रेकिंग- भारतीय बाजार में उपलब्ध कोरोंना मरीजों के लिए दवा..... कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश.....

कोरोना ब्रेकिंग- भारतीय बाजार में उपलब्ध कोरोंना मरीजों के लिए दवा..... कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश.....
नई दिल्ली। फॉर्मास्यूटिकल कंपनी जायडस कैडिला ने गुरुवार को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रेमडेसिविर दवा भारतीय बाजार में लोगो के लिए उपलब्ध कर दिया है। इसका नाम रेमडेक रखा गया है। रेमडेक की मात्र 100 मिलीग्राम की शीशी की कीमत 2,800 रुपए है। जायडस कैडिला ने बताया कि यह दवा सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगी। देश में जायडस पांचवीं कंपनी है, जिसने एंटीवायरल दवा लॉन्च की। इससे पहले फार्मा कंपनी हेटेरो लैब्स, सिप्ला, मायलन एनवी और जुबिलेंट लाइव साइंसेस ने यह दवा बाजार में उतारी है।

कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. शरविल पटेल ने कहा, ‘रेमडेक सबसे सस्ती दवा है, क्योंकि हम चाहते हैं कि यह ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक पहुंच सके।’

Post a Comment

0 Comments