बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पदस्थ जज के पुत्र की मौत....पढ़े पूरी खबर और जाने मौत का कारण .....

बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पदस्थ जज के पुत्र की मौत....पढ़े पूरी खबर और जाने मौत का कारण .....
राजनांदगांव– आज सुबह लगभग 5:30 बजे नेशनल हाईवे पर बर्फानी आश्रम के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज गौतम चौरडिया के पुत्र श्रेयांश चौरडिया की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार श्रेयांश चौरडिया अपनी कार सीजी 07 ए आर 1300 में पेट्रोल डालने के लिए कामठी लाइन स्थित अपने निवास से निकला था। वह बर्फानी आश्रम के पास पहुंचा ही था, कि ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि गाड़ी के सामने के परखच्चे ही उड़ गए और श्रेयांश को जैसे- तैसे गाड़ी से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल बसंतपुर ले जाया गया । जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments