आईटीआई शिक्षा ब्रेकिंग - राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में एडमिशन हेतु गाइडलाइन जारी.......
नई दिल्ली - देश विभिन्न राज्यो में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र 2020-2021 एवं 2020-2022 के एडमिशन हेतु DGT द्वारा गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। DGT द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार 5 अगस्त 2020 से एडमिशन हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरना चालू होना था। किंतु छत्तीसगढ़ में एडमिशन हेतु कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 10/08/2020 से ऑनलाइन फॉर्म चालू किया जाएगा परन्तु अभी तक कोई लिखित जानकारी इस विषय में प्राप्त नहीं हुई है।
साथ ही मिली जानकारी अनुसार इस साल फॉर्म में कुछ बदलाव किए गए है, जैसे इस बार फॉर्म में एडिट का विकल्प भी होगा यदि किसी ने गलत जानकारी भर सी है तो उसको सुधारा भी जा सकेगा।
डीजीटी द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार 11 सितम्बर 2020 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए।
साथ ही नया सत्र 14 सितंबर से शुरू होगा।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।