कोरोना ब्रेकिंग: हाईकोर्ट के जस्टिस सावंत, कलेक्टर बिलासपुर सारांश मित्तर कोरोना पॉजिटिव….साथ ही सीपत थाना प्रभारी भी पॉजीटिव...... बन्द थाना... पढ़े पूरी खबर....
बिलासपुर- हाइकोर्ट जस्टिस सावंत, कलेक्टर बिलासपुर सारांश मित्तर, कांग्रेस के क़द्दावर नेता अटल श्रीवास्तव कोविड पॉजीटिव पाए गए हैं। साथ ही सीपत थाना प्रभारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाने को सील कर दिया गया है और उसका सारा काम फ़िलहाल मस्तुरी थाने से किया जाएगा।
जस्टिस सावंत और IAS सारांश मित्तर की रिपोर्ट कुछ देर पहले ही पॉज़ीटिव आई है। विदित हो कि तीन दिन पहले ही कलेक्टर सारांश की रिपोर्ट निगेटिव आई थी लेकिन कल शाम उन्हें बुख़ार था, उन्होंने पहले एंटीजन टेस्ट कराया जिसमें वे पॉजीटिव पाए गए जिसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट अब से कुछ देर पहले पॉजीटिव आई है।
कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव कल देर शाम कोविड संक्रमित पाए गए है। इन सभी को होम आईसोलेशन में रखते हुए उपचार किया जा रहा है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।