बड़ी खबर -पी एल पुनिया पहुंच चुके है छत्तीसगढ़ कुछ ही घंटों के भीतर हो सकती है दूसरी सूची जारी ..
रायपुर - छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया कल शाम ही रायपुर पहुंच गए थे. इस दौरान संभवत आज उनकी मौजूदगी में बहुप्रतीक्षित निगम मंडलों शेष 23 उपक्रमों पर नियुक्ति को लेकर अंतिम मुहर लगेगी. राजनीतिक सूत्रों की माने तो समन्वय समिति की बैठक में लिए जाने वाले इस निर्णय को लेकर सत्ता और संगठन ने लगभग सारी तैयारियां कर ली है,
निगम-मंडल के दूसरे खेप की होने वाली नियुक्तियों को लेकर सप्ताह भर पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुई बैठक में लगभग सभी नाम तय कर लिए गए हैं, पहले खेप में 26 सरकारी उपक्रमों के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई थी, जिसके बाद अब शेष बचे 23 उपक्रमों पर घोषणा होनी शेष है,
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो सूची में आधा दर्जन से ज्यादा विधायकों के नाम है,हाउसिंग बोर्ड, बीज विकास निगम जैसे महत्वपूर्ण नियुक्तियां रिक्त है.
इसके अलावा श्री पुनिया संगठन के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा करेंगे व सत्ता और संगठन के बीच तालमेल के साथ सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए संगठन के रिक्त पदों पर नियुक्तियों को लेकर भी विचार-विमर्श करेंगे.




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।