एम्स रायपुर ने कोरोना टेस्ट नहीं करने का फैसला लिया
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे है. ऐसे में एम्स रायपुर ने कोरोना टेस्ट नहीं करने का फैसला लिया है.जानकारी के अनुसार पिछले 6 महीने से लैब में टेस्ट जारी रखने के बाद लैब में साफ सफाई का काम शुरू किया जाना है. जिसकी वजह से तीन दिन तक टेस्ट नहीं होगा. इसके लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. वैकल्पिक व्यवस्था होने के बाद ही एम्स में लैब बंद किया गया. जांच के लिए सैम्पल दूसरी जगह भेजे जायेंगे
एम्स डारेक्टर डॉ नितिन नागलकर ने बताया कि साफ-सफाई, सेनेटाईज करने के लिए लैब का काम रोका गया है. प्रदेश के स्वास्थ्य़ विभाग को जानकारी दी गई है, तब तक विभाग जांच के लिए यहां आने वाले सैंपल को कही और व्यवस्था करें ।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।