बड़ी खबर - बस मालिकों ने बस के संचालन को लेकर स्पष्ट रूप से मना कर दिया कहा अपनी मुख्य मांगो को लेकर करेंगे मुख्यमंत्री से चर्चा.....

 बस मालिकों ने बस के संचालन को लेकर स्पष्ट मना कर दिया है अपनी मुख्य मांगो को लेकर करेंगे मुख्यमंत्री से चर्चा


रायपुर। छत्तीसगढ़  में 15 दिनों के बाद आज से लाॅक डाउन को समाप्त कर दिया गया है। रायपुर सहित दर्जनभर जिलों में 6 अगस्त तक दो भाग में लाॅक डाउन किया गया था। आज से राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सभी तरह के कारोबार शुरू हो चुके हैं, पर बसों के पहिए अभी भी थमे हुए हैं। गुरुवार को ही इस मसले पर चर्चा शुरू हो गई थी, जिसके बाद बस मालिकों ने संचालन को लेकर स्पष्ट मना कर दिया था।


ये हैं बस संचालकों की मांगे।

  • सितंबर 2020 से मार्च 2021 तक टैक्स में छूट
  • डीजल के वैट टैक्स में 50 प्रतिशत तक की कटौती की जाए
  • फार्म के एवं फार्म एम की साल में दो माह की बाध्यता समाप्त की जाए एवं अन्य राज्यों में इसकी फीस 10 रुपए से 20 रुपए है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह 500 एवं एक हजार रुपए प्रतिमाह है।
  • डीजल की बढ़ती कीमत के साथ-साथ यात्री किराए में भी वृद्धि करने एवं यात्री किराया वृद्धि की स्थाई नीति बनाई जाए। टोल टैक्स में छूट प्रदान की जाए एक प्राधिकार के बनने से पहले जो काम आरटीओ द्वारा किया जाता था, उसे दोबारा लागू करने बाबत स्लीपर कोच में लगने वाले डबल टैक्स को समाप्त किया जाए
  • व्हीलबेस एक आधार पर बैठक क्षमता को निर्धारित करना समाप्त किया जाए, भौतिक परीक्षण के सत्यापन के आधार पर वाहन को रजिस्टर किया जाए, क्योंकि व्हीलबेस के आधार पर निर्धारित सीटें वाहन में लगाना नामुमकिन है।


Post a Comment

0 Comments