आईटीआई ब्रेकिंग - आईटीआई की प्रथम मेरिट सूची जारी पढ़े पूरी खबर....
रायपुर - आईटीआई में प्रवेश लेने वाले के लिए बड़ी खबर है, चिप्स रायपुर के द्वारा प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। साथ ही जिन प्रशिक्षणार्थियों का चयन हुआ है उनको एसएमएस के माध्यम से जानकारी भी दे दी गई है।
जिन प्रशिक्षणार्थियों ने अपना नंबर आवेदन फॉर्म में डाला था उनको उनके दिए गए नंबर में एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी गई है, जिन प्रशिक्षणार्थियों ने किसी और का नंबर डाला था वो एक बार पता कर ले शायद उनका भी चयन हो गया हो।
जिन प्रशिक्षणार्थियों के पास एसएमएस नहीं पहुंचा है वो अपने लॉगिन आईडी और पसवर्ड से लॉगिन करके भी अपना स्टेटस देख सकते है।
https://slcm.cgstate.gov.in/ITI_OnlineApplication/
इस लिंक के माध्यम से ओपन कर सकते है।
या फिर कल पास के आईटीआई में जाकर लिस्ट देख सकते है, कल सभी आईटीआई के नोटिस बोर्ड में प्रथम मेरिट सूची चस्पा कर दी जाएगी।
*प्रवेश लेने की तिथि*
प्रवेश लेने की तिथि 1 सितंबर से 3 सितंबर के बीच रख गई है, प्रशिक्षणार्थियों इन दिनों में 10 से 5 बजे के बीच कभी भी जाकर प्रवेश ले सकते है।
जरूरी दस्तावेज
1.आवेदन फार्म की कॉपी- 02 प्रति
2.10 वी मूल कॉपी (original)+ फोटो कॉपी -3 प्रति
3. 12 वी मूल कॉपी (original)+ फोटो कॉपी -3 प्रति
4. जाति मूल कॉपी (original)+ फोटो कॉपी -3 प्रति
5. निवास मूल कॉपी (original)+ फोटो कॉपी -3 प्रति
6. हॉरिजॉन्टल प्रमाण पत्र (original)+ फोटो कॉपी -3 प्रति
7. फोटो -3
8. आधार कार्ड - (original)+ फोटो कॉपी -3 प्रति
9. बैंक पास बुक- (original)+ फोटो कॉपी -3 प्रति
10. स्थानांतरण प्रमाण पत्र
इसके अतिरिक्त अपने आवेदन फार्म को अच्छे से पढ़ ले उसमे भी जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया गया है जिसकी आवश्यकता आपको काउंसिलिंग के समय पड़ सकती है।
जिन प्रशिक्षणार्थियों का चयन प्रथम सूची में नहीं हुआ है वो निराश ना हो, दूसरी सूची में आपका नाम हो सकता है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।