आईटीआई शिक्षा - आईटीआई क्या है ,? ITI में एडमिशन कैसे होता है एवम् आईटीआई से जुड़ी संपूर्ण जानकारी .

आईटीआई शिक्षा - आईटीआई क्या है ,? ITI में  एडमिशन कैसे होता है एवम् आईटीआई से जुड़ी संपूर्ण जानकारी .......
आप लोगो ने ITI कोर्स के बारे में बहुत सुना होगा. लेकिन आज हम आपको इस पोस्ट में ITI कोर्स क्या होता है और आप इस में एडमिशन की तरह से ले सकते हैं. और आपको इस में एडमिशन लेने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है और इसकी फीस कितनी होती है आपको इसमें किस तरह की पढ़ाई कराई जाती है इसके बाद आप कहां पर जॉब कर सकते हैं. इस पर कुछ महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक बातें बताने जा रहे है,  अगर आप इस साल दसवीं और बारहवीं के एग्जाम दे चुके हैं. और आप का भी रिजल्ट आने वाला है. और आप चाहते हैं कि मैं आगे जाकर ITI का कोर्स करूं तो आपके लिए जानकारी जानना बहुत जरूरी है इसलिए आप इस जानकारी को अच्छी तरह से पढ़िए....

ITI क्या होती है

सबसे पहले हम आपको बता दें कि ITI आखिर होती क्या है?

ITI भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक ऐसा कोर्स या पाठ्यक्रम है जिसके अंदर बच्चों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग दी जाती है. यह एक खास उद्देश्य के तौर पर चलाई गई है इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत का हर बच्चा अपने हाथ का रोजगार बिल्कुल अच्छी तरह से कर सके अगर उसे किसी भी तरह की सरकारी या प्राइवेट जॉब नहीं मिलती है. तो वह अपने आप अपने खुद के दम पर भी इस पाठ्यक्रम को पढ़कर अपना हाथ का काम कर सकता है ,अपना खुद का काम शुरू कर सकता है और धीरे-धीरे उसको बड़ा भी कर सकता है वह दूसरे बच्चों को भी अपने नीचे काम करवा सकता है जैसे कि मान लीजिए आप को किसी भी क्षेत्र में थोड़ी बहुत जानकारी है.
या आप उसके प्रति रुचि रखते हैं. तो इस कोर्स के द्वारा आपको उस क्षेत्र में पूरी जानकारी दी जाती है आपको 1 डिग्री या मान्यता दी जाती है. जिससे आप उस काम को शुरू कर सकते हैं. जैसे अगर मान लीजिए आप का मन बिजली के काम में ज्यादा रहता है या आप बिजली से संबंधित कुछ भी काम करना चाहते हैं. जिससे आपको पैसा भी मिले और आप का मन भी उस काम में आगे से आगे बढ़ना शुरू हो जाए तो आप आईटीआई डिप्लोमा कर सकते हैं इसके द्वारा आप को बिजली के काम करने की मान्यता भी प्राप्त हो जाती है और उससे संबंधित आपको बहुत ज्यादा जानकारी दी जाती है और उसके बारे में पढ़ाया जाता है. आपको समझाया जाता है, इस तरह से आप उस क्षेत्र में और आगे जाने में सक्षम हो जाते हैं
यही ITI का एक मकसद या उद्देश्य होता है.

ITI का पूरा नाम Industrial Training Institute और अगर इसकी बात हिंदी में की जाए तो ये औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नाम से जाना जाता है. इसका नाम का मतलब होता है कि जहां पर उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है. वह संस्थान को हम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कहते हैं.

*ITI में किस-किस चीज के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है*

जैसा की हमने आपको बताया है. यह एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान होता है. इसमें आपको विभिन्न प्रकार के उद्योगों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाता है और उनके अलावा भी और बहुत से प्रशिक्षण आपको दिए जाते हैं, जैसे इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, मोटर मकैनिक मकैनिक,डीजल मैकेनिक, प्लंबर ऐसे और भी बहुत सारे कोर्स है जो आपको आईटीआई के अंदर करवाए जाते हैं. और आप इनमे से किसी भी फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं. लेकिन अगर आप को किसी एक चीज में रुचि है तो आप अगर उसी चीज में आगे बढ़ना चाहते हैं तो उसके लिए आपको वही चीज चुननी होगी और उसको चुनने के बाद आप उस फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं उन चीज में एडमिशन लेने के बाद आपको वहां पर प्रशिक्षण दिया जाता है.और जिस  फिल्ड में आप आगे बढ़ रहे हैं उसमें आपको पूरी तरह से ट्रेनिंग दी जाती है. ताकि आप उस फील्ड में आगे अच्छे से अच्छे तरीके से बढ़ सके और अच्छा काम कर सके आपको इंडस्ट्रीज कंपनी में जाने के बाद कोई भी दिक्कत ना आए एक पूर्ण प्रशिक्षण के साथ आप को डिप्लोमा दिया जाता है.

*ITI में एडमिशन कैसे ले*

आप 10वीं  क्लास पास होने के बाद दाखिला ले सकते है, इसमें दाखिला लेने के लिए यदि आपके अच्छे मार्क्स आए हैं. तो आपको किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी पहले ITI में सीधा एडमिशन हो जाता था.
लेकिन अब पिछले कुछ वर्षों से ITI में मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले किए जाते हैं उसके लिए आपको सबसे पहले सरकारी ITI में जाना होगा और वहां से आप फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं. और यदि आप वहां पर नहीं जाना चाहते तो आज के समय में ऑनलाइन भी फार्म अप्लाई किए जाते हैं. जब भी आपको सूचना मिलती है ITI दाखिले शुरू होने की तो आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है 
फॉर्म अप्लाई करने की अंतिम तिथि होती है और फिर मेरिट लिस्ट लगाई जाती है वह भी एक तिथि आपको बताई जाती है. और आपको के उस दिन ITI में जाना होता है. फिर आपको आपके नंबर के आधार पर एडमिशन मिल जाता है. इसकी पहली मेरिट लिस्ट लगती है. यदि आपका नंबर उस में नहीं आता फिर दूसरी लगाई जाती है. फिर उसके बाद तीसरी लगाई जाती है. और कई बार चौथी भी लगाई जाती है. और यदि आप का चौथी मेरिट लिस्ट में भी एडमिशन नहीं होता है.
तो आप उसके बाद किसी भी प्राइवेट ITI में एडमिशन ले सकते हैं.  .और इसकी सबसे फायदेमंद बात हम आपको बता देते हैं. कि जब भी आप सरकारी ITI में एडमिशन लेते हैं तो वंहा आपके मेरिट लिस्ट के हिसाब से आपके पसंद की ही ट्रेड दी जाती है यदि आपके नंबर के कारण एडमिशन नहीं हो पा रहा है. तो आप उसके बाद ITI तो उसके बाद आप किसी प्राइवेट ITI में एडमिशन ले कर वहां पर अपने मनपसंद ट्रेड को चुन सकते हैं. उसके लिए सबसे पहले आपको प्राइवेट ITI में जाना होगा. फिर वहां पर एक फॉर्म भरना होगा और उसके बाद आपको एडमिशन हो जाएगा.
यदि किसी भी सरकारी ITI में मेरिट लिस्ट लगाने के बाद भी सीट फुल नहीं होती है. तो उसकी पांचवी आज 6 मेरिट लिस्ट भी लगाई जाती है. जिसकी सूचना आपको बाद में समाचार पत्र के माध्यम से या किसी दूसरे माध्यम से बताई जा सकती है. इसके लिए आपको दोबारा से वहां पर जाना होगा. और फिर शायद आपका एडमिशन हो जाएगा लेकिन यह सिर्फ मेरिट लिस्ट के आधार पर ही होता है. यदि ITI की सभी सीटें दूसरी है. तीसरी मेरिट लिस्ट में ही पूरी हो जाती है. तो आपका एडमिशन नहीं होगा.

Post a Comment

0 Comments