बड़ी खबर - प्रदेश के अब इस जिले के कॉलेज में भी RTPCR जांच शुरु कर दी गई है...... पढ़ें पूरी खबर -
रायपुर. बिलासपुर मेडिकल कॉलेज (CIMS) के बाद आज से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भी कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच की शुरूआत के दी गई है।
उल्लेखनीय है कि आईसीएमआर ने हाल ही में प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेजों बिलासपुर, अंबिकापुर और राजनांदगांव के नवनिर्मित उच्च स्तरीय बीएसएल-2 लैब में आरटीपीसीआर जांच की अनुमति दी थी। इनमें से अब दो मेडिकल कॉलेजों में जांच शुरू की जा चुकी है। राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज में भी जांच की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।