बड़ी खबर - फिर से छत्तीसगढ़ की सड़कों पर दौड़ेंगी बसे....पूरे छत्तीसगढ़ में शुरू होगा बस संचालन.....

बड़ी खबर - फिर से छत्तीसगढ़ की सड़कों पर दौड़ेंगी बसे....
पूरे छत्तीसगढ़ में शुरू होगा बस संचालन.....

रायपुर - लॉक डाउन के कारण प्रदेश में 19 मार्च से थमे बस के पहिये, 192 दिनों बाद आज से चलना प्रारम्भ 
हो जायेगा।  बस आपरेटरों एवं शासन के बिच चल रहे खींचतान को परिवहन मंत्री के आश्वाशन के बाद विराम मिला। हालाँकि शासन ने जुलाई में बसों को चलाने की अनुमति दे दी थी , लेकिन यात्री नहीं मिलने और पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि के कारण बस संचालकों ने अपनी बस फिर खड़ी कर दी। 

बस ऑपरेटर संघ अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए थे।  सोमवार शाम बस ऑपरेटर एवं परिवहन मंत्री के बीच हुई बैठक में मंत्री ने बस ऑपरेटरों को सितम्बर और अक्टूबर में टैक्स की छूट  एम् फार्म और आई फार्म के नियम को मध्यप्रदेश की तर्ज पर करने की शर्त एवं 30 प्रतिशत किराया वृद्धि का प्रपोजल बनाकर मुख्यमंत्री से बात करने के आश्वासन पर बस ऑपरेटर बस चलाने राजी हो गए। 

Post a Comment

0 Comments