कोरोना पहुंचा विश्वविद्यालय - कोरोना के प्रकोप से छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों पर ताला लगने का सिलसिला शुरु….आदेश हुआ जारी

कोरोना पहुंचा विश्वविद्यालय - कोरोना के प्रकोप से छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों पर ताला लगने का सिलसिला शुरु….आदेश हुआ जारी

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लंबे समय बाद खुले विश्वविद्यालय एक बार फिर बंद होने लगे हैं। इसका कारण कोरोना संक्रमण है जिसकी चपेट में विश्वविद्यालयों के कर्मचारी लगातार आ रहे हैं।
बस्तर विश्वविद्यालय में कई कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के कारण आगामी 11 सितंबर तक विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया है। सहायक कुल सचिव ने आदेश जारी किए हैं।
उधर, सरगुजा विश्वविद्यालय में भी स्थिति गंभीर और विस्फोटक बनी हुई है। विश्वविद्यालय में तीन कर्मचारियों के कोविड संक्रमित पाए गए हैं और इस संबंध में प्रभारी कुल सचिव ने कलेक्टर से मार्गदर्शन माँगा है, जिस पर जवाब प्रतिक्षित है। वहीं विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ इस मसले पर त्वरित कार्रवाई करने की माँग करते हुए अब से कुछ देर बाद ज्ञापन सौंपने की कवायद में है। संकेत हैं, बस्तर के बाद सरगुजा विश्वविद्यालय भी बंद हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments