Corona breaking - छत्तीसगढ़ में आज कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, कुल 2269 लोग संक्रमित, देखे आंकड़े....
रायपुर।छत्तीसगढ़ में कोरोना पूरे चरम पर पहुंच गया है. ये जो आंकड़े रोजाना सामने आ रहे हैं, बेहद खौफनाक है. यदि अभी सावधानी नहीं बरती गई, तो वो दिन दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ में पूरे कोरोना पॉजीटिव ही रहेंगे।
राज्य में देर रात मिले 353 नए कोरोना मरीजों को मिलाकर बुधवार को कुल 2269 संक्रमित मरीज सामने आए है, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही 653 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. रायपुर में अकेले 975 मरीज मिले है, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है.
देर रात मिले नए 353 कोरोना से पीड़ित पॉजिटीव मरीजों में से
रायपुर से 301,
रायगढ़ से 18,
दुर्ग से 09,
अन्य राज्य से 06,
राजनांदगांव से 05,
धमतरी से 03, गौरेला–पेण्ड्रा-मरवाही व सरगुजा से 02-02,
बालोद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर व दंतेवाड़ा से 1-1 मरीज शामिल है.
आज पाए गए सभी पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है.




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।