You tube - you tube से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी जो शायद आपको भी मालूम नहीं होगी........
क्या आप जानते है Youtube, एक ऐसी चीज है जो टीवी को बिल्कुल वैसे ही खत्म कर देगी जैसे टीवी ने रेडियो को ख़तम किया था।केवल फर्क बस इतना है कि टीवी पर हम वो देखते है जो हमें दिखाया जाता है लेकिन यूट्यूब पर हम वो देखते है जो हम देखना चाहते है।
आइए देखते है यू ट्यूब से जुड़ी कुछ अद्भुत जानकारी -
1. Youtube, की शुरूआत 14 फरवरी 2005 को यानि वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी। इसे स्टीव चैन, चाड हर्ले और जावेद करीम ने मिलकर बनाया था. ये तीनों दोस्त Paypal में इकट्ठे नौकरी करते थे। Youtube शुरूआत में एक डेटिंग वेबसाइट थी लेकिन आज दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन विडियो साइट बन चुकी है।
गूगल ने Youtube को इसके बनने के 18 महीने बाद ही नवंबर, 2006 को 1 अरब 65 करोड़ डॉलर में खरीद लिया था। ये उस समय तक की सबसे बड़ी ऑनलाइन डील थी।
4. भारत के मुंबई समेत दुनिया के 10 शहरों में Youtube Space नाम की जगह है जहाँ 10,000 से अधिक Subscribers वाले लोग जाकर अपनी विडियों बना सकते है। यहाँ green screen से लेकर sound stages और कई तरह के sets की सुविधा है।
5. वह महिला जिसने 1998 में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन को गूगल बनाने के लिए किराए पर गैराज दिया था वही बाद में यूट्यूब की CEO बनी। इस महिला का नाम था ‘सूसन वोजसिकी’।
6. ‘Gangnam Style’ पहली ऐसी विडियो थी जिसने यूट्यूब के व्यूज गिनने वाले सिस्टम को फेल कर दिया था। दरअसल हुआ ये था कि यूट्यूब ने अपने सिस्टम को 32-bit के लिए डिजाइन किया था जिसमें 2, 147,483,647 views ही गिने जा सकते थे क्योंकि यूट्यूब वालों ने ऐसा सोचा नही था कि कोई विडियो कभी यहाँ तक भी पहुंच पाएगी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 64-bit कर दिया गया है जिसमें 9,223,372,036,854,775,808 views गिने जा सकते है।
7. दुनिया में 3 ऐसे देश भी है जहाँ Youtube बैन है।
8. Youtube, 76 भाषाओं के साथ दुनिया के कुल 88 देशों में उपलब्ध है।
9. यू-ट्यूब का पहला वीडियो साइट के को-फाउंडर जावेद करीम ने शेयर किया था. 19 सेकेंड के इस वीडियो को सेंट डिएगो जू में हाथी के साथ बनाया गया था. जिसका नाम 'मी एट द जू' है.
10. Youtube पर सबसे अधिक देखी जाने वाली विडियो है: “despacito ”. यह एक गाना है जिसे पोस्ट लिखे जाने तक 5 अरब 46 करोड़ बार देखा जा चुका था।
11. Youtube पर सबसे बड़ा चैनल है: “PewDiePie”. जिस पर पोस्ट लिखे जाने तक 6 करोड़ 56 लाख subscribers थे। इसके बाद भारत के सबसे बड़े चैनल
12. Youtube पर मौजूद सबसे लंबी विडियो 596 घंटे 31 मिनट 21 सेकंड की है। इस विडियो का title है:
. यदि आप इसे दिन-रात लगातार देखोगे तो भी 25 दिन लग जाएगे।
”. यह एक गाना है जिसे पोस्ट लिखे जाने तक 5 अरब 46 करोड़ बार देखा जा चुका था।
”. जिस पर पोस्ट लिखे जाने तक 6 करोड़ 56 लाख subscribers थे।
Youtube के कुछ आंकडे – Youtube Statistics in Hindi
1.5 अरब लोग Youtube का प्रयोग करते है।
Youtube पर हर मिनट 400 घंटे की विडियो अपलोड की जा रही है।
हर दिन लगभग 5 अरब विडियो देखी जा रही है।
हर दिन 1 अरब घंटे की विडियोज देखी जा रही है।
करीब 50 लाख चैनल Youtube पर लगातार विडियो डाल रहे है।
Youtube, Google के बाद दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन भी है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।