रविवार_विशेष_कॉलम... हमर_पहिचान हमारा_तारबाहर....स्थान_विशेष... टोनही_तालाब डिपूपारा

 

#रविवार_विशेष_कॉलम... #हमर_पहिचान

#हमारा_तारबाहर....#स्थान_विशेष... #टोनही_तालाब ( #डिपूपारा_तालाब)





तारबाहर क्षेत्र के ह्रदय में बसा बहुत ही खूबसूरत सरोवर डिपूपारा तालाब...जिसकी खूबसूरत वर्तमान समय में आप को देखने मिलेगी ही, साथ ही इससे पहले अगर आप ने इस तालाब को 2005 से पहले देखा होगा तो आप इस तालाब की छवि कभी नही भूल पाएंगे, वर्तमान में नगर निगम बिलासपुर के द्वारा #डिपूपारा_तालाब को हरे-भरे पेड़ पौधों से सजाया गया है, घूमने के लिए तालाब के बीचों-बीच खूबसूरत अर्द्ध पुल का निर्माण किया गया है, अभी देखने मे यह कुछ क्षतिग्रस्त जरूर नज़र आएगा पर इसकी सुंदरता बिल्कुल भी कम नज़र नही आएगी। जैसे कि मैं ने बताया कि डिपूपारा तालाब के सौंदर्यीकरण से पहले इसे देखने में और भी ज्यादा आनंद आता था, इस आनंद की अनुभूति वही व्यक्ति कर सकता है जो तालाब की पुरानी पचरी में कभी स्नान किया हो, या जो कभी इस तालाब में मछली पकड़ने के लिए गल के सहारे घंटों धूप में बैठा हो या फिर जिसनें कभी तैर कर इस तालाब को कभी पार किया हो, जिसने भी तारबाहर तालाब में अपना वो कीमती समय बिताया है वो व्यक्ति इस तालाब के महत्व को जरूर समझता होगा।

जय छत्तीसगढ़ महतारी.. जय बिलासा दाई....।

अगले कॉलम में पढ़िए.... तारबाहर विशेष व्यक्तित्व...।

#युवा_कवि_साहित्यकार_समाज_सेवी
#अनिल_कुमार_पाली_तारबाहर_बिलासपुर_छत्तीसगढ़
मो.न:- 7722906664,

Post a Comment

0 Comments