14 अप्रैल से बिलासपुर जिले में भी लॉकडाउन, देखें आदेश-

 कोरोना की रफ्तार कम करने के उद्देश्य से अब न्यायधानी में भी लॉकडाउन,देखें आदेश


बिलासपुर। लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब प्रदेश के बिलासपुर जिले को भी लॉकडाउन का निर्णय लिया जा रहा है, जिस तरह से पूरे प्रदेश में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे थे तभी से बिलासपुर जिले में कोरोना को ले कर जिला प्रशासन कड़ाई से इसका पालन करवा रहा था। लेकिन इसके बाद भी जिले में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण जिले को भी लॉकडाउन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

आप को बता दे कि जिले के लोगों के द्वारा बढ़ते कोरोना के मामले के कारण लगातार जिले में और ज्यादा कड़ाई से पालन करने की बात कही जा रही थी उसके बाउजूद जिला प्रशासन लॉक डाउन के पक्ष में नही था।

अब कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा 14 अप्रैल से लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया
है।









Post a Comment

0 Comments