बिलासपुर गड़रिया युवा प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष बनाए गए देव पाल, उपाध्यक्ष सूरज धनगर
![]() |
| चयनित पदाधिकारी |
गड़रिया युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का किया गया चयन- अनिल कुमार पाली
बिलासपुर। गड़रिया ढेंगर समाज युवा प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर द्वारा समाज के विकास में योगदान के लिए कोरोना महामारी को ध्यान में रखतें हुवे ऑनलाइन बैठक कर वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें युवा प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों का चयन कर ऑनलाइन शपथ दिलाया गया, साथ ही आने वाले समय में गड़रिया ढेंगर समाज की ओर से युवाओं के योगदान को समाज में बढ़ाने के लिए समाज के युवा-युवतियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के साथ निरंतर कार्य करने की शपथ लिया गया।
वर्चुअल बैठक में युवा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी जुड़े जिसमे अध्यक्ष श्री कोमल पाली एवं युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव श्री अनिल कुमार पाली ने जानकारी दी कि पदाधिकारियों के चयन में कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रदीप पाली (खमरिया), जिला उपाध्यक्ष श्री सुनिल कुमार पाली (तारबाहर बिलासपुर), सह सचिव श्री ईश्वर धनकर उर्फ राजू धनकर (चाटीडीह बिलासपुर), कोषाध्यक्ष श्री गोविंदा पाली (उस्लापुर बिलासपुर) सह कोषाध्यक्ष श्री विनोद पाली उर्फ गोलू (बिलासपुर),शहर अध्यक्ष श्री देव पाल (अशोकनगर बिलासपुर), शहर उपाध्यक्ष श्री सूरज धनगर ( चाटीडीह बिलासपुर ),शहर सचिव श्री राजेन्द्र पाली(अशोकनगर बिलासपुर) मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री अजय धनकर उर्फ गुड्डा (सरकंडा बिलासपुर), तखतपुर नगर प्रभारी श्री अनुराग पाली (तखतपुर) श्री रामेश्वर पाली (तखतपुर), जिला संगठन मंत्री श्री राजाराम पाली (खमरिया), जिला सह-संगठन मंत्री श्री राज धनकर (बिलासपुर), पड़रिया ग्राम प्रभारी श्री अनिल पाली (पडरिया बिलासपुर), विजयपुर ग्राम प्रभारी श्री संतोष पाली (विजयपुर किला), चनाडोंगरी ग्राम प्रभारी श्री श्रवण पाली (ग्राम-चनाडोंगरी) खमरिया ग्राम प्रभारी श्री होरीलाल पाली (खमरिया तखतपुर) को पदाधिकारियों के रूप में शामिल किया गया।







0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।