छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा दुरांचलो ग्रामों में सुखा राशन वितरण का कार्य लगातार जारी। 200 परिवारों को बांटा राहत पैकेज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ियों को जगाने के लिए प्रदेस भर में पुरी तरह से सक्रिय हो चुके संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के बिलासपुर इकाई द्वारा दूर दराज के क्षेत्रों में जरुरतमंद लोगों को सुखा राशन सामग्री बांटने का कार्य लगातार है । आज क्रांति सेना के सेनानियों की दो जत्था बेलतरा के चोरहा देवरी एवं सीपत,धनुहारपारा जाकर वहां करीब 200 परिवारों को चावल ,दाल, आलु , प्याज , हल्दी ,मसाला , सोयाबडी बैंगन इत्यादी का वितरण किया ।
संगठन के जिला महामंत्री परसराम यादव ने बताया कि महामारी में आर्थिक संकट से जुझ रहे लोगों की सहायता के लिए हमारा संगठन प्रदेश के विभिन्न जिलों में राहत सामाग्री का वितरण कर रही है और बिलासपुर जिला क्रांति सेना के सदस्य भी इस पुण्य कार्य के भागीदार बनके जिलो के सुदूर अंचलो में पहुच रही है ।
जिला उपाध्यक्ष अनिल पाली ने बताया कि हमारा मुल कार्य छत्तीसगढ़ियों के हक, अधिकार , रोजगार , राजनैतिक दखल के लिए लड़ना है किंतु इस कोरोना महामारी ने हम सबको सोचने के लिए मजबुर कर दिया है कि लाकडाऊन के चलते गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे परिवारों का हमसे जितना हो सके मदद कर सके ।
कोषाध्यक्ष चन्दकांत जायसवाल ने बताया कि इस परोपकार कार्य के लिए सभी सेनानियों ने मिल जुल कर राशन इकठ्ठा किया है । किसी ने चावल तो किसी ने बैंगन, आलु दिया है वही जिले के चारो विधानसभा में फैले सैकड़ों सेनानियो ने भी नगद पैसा देकर मानवता का संदेश दिया है।
संयोजक ठा. शैलु श्रीवास ने बताया कि हमारा यह कार्य लगातार जारी रहेगा ,हमारे सेनानीबंधु ने और भी संकट मे रह रहे परिवारों को चिन्हाकिंत किये एवं है एव आने वाले दिनों में हमारे सेनानियों को विभिन्न टुकड़ियों में बांटकर प्रभावित स्थानों की ओर भेजा जायेगा । साथ ही उन्होने अपील किया कि जहां भी प्रभावित परिवार है उनके बारे में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना को सूचित करे.. कृष्ण कौशिक,सुमित ,बांबी पाते,उमेस सभी सेनानी बिलासपुर जिला संगठन की इस कार्य की प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने भी भूरी भूरी प्रंशसा की है।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।