बेलतरा क्षेत्र के जरुरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर सुखा राशन सामाग्री बांटेगी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं प्रयास एक कदम द्वारा जरुरतमंदो को राशन वितरण किया गया |
बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया हक अधिकार एवं छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता के लिए गठित संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा कोरोना काल मँ आर्थिक संकट से जुझ रहे जरुरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर सुखा राशन सामाग्री बांटने का प्रयास लगातार जारी है । क्रांति सेना मुख्य रुप दुरांचल क्षेत्र में निवास कर रहे ग्रामीणों तक पहुचने का कोशिस कर रही है जहां अन्य संगठन बहुत कम पहुंच पा रहे है । संगठन के जिला महामंत्री परसराम यादव ने बताया कि क्रांति सेना के जिले के दूर दूर तक फैले सेनानियों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि बेलतरा के चोरहा देवरी एवं सीपत के कुछ परिवार आर्थिक संकट से जुझ रहे है तो हमारे बिलासपुर कोर कमेटी द्वारा तत्काल इन जगहों के लिये आज दिनभर राशन की व्यवस्था किया जा रहा है एवं कल सेनानियों की दो जत्थों दोनों क्षेत्र के लिए रवाना कर दिया जायेगा ।
वही कोषाध्यक्ष चन्द्रकांत जायसवाल ने बताया कि आज हमारे संगठन के खाते में जिले के दूर दूर के गाँवो मे फैले सैकड़ों सेनानियों ने स्वेक्षानुसार सहयोग राशि प्रदान किये है एवं कुछ ने बैगन , आलु , हल्दी, मिर्च एवं चावल का सहयोग प्रदान किये है । साथ ही छत्तीसगढ़िया नेता अशोक कौशिक द्वारा 1 क्विंटल चावल संगठन को दिया गया है । वही संगठन के तखतपुर प्रभारी उमेश कौशिक द्वारा 50 किलो भाटा सब्जी उपलब्ध कराया गया है ।
गौरतलब है कि संगठन प्रादेशिक कोर कमेटी, रायपुर के मार्मिक आह्वान पर यह सेवा कार्य प्रदेश के कई जिलों में संगठन द्वारा चलाया जा रहा है।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।