वृक्षारोपण रोपण, एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यावरण मित्र सम्मान 2021 से सम्मानित किए गए अनिल कुमार पाली

 पर्यावरण मित्र सम्मान 2021 से सम्मानित किए गए अनिल कुमार पाली-



बिलासपुर । बिलासपुर क्षेत्र में विभिन्न पर्व एवं जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण के लिए संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुवे अनिल कुमार पाली और उनकी टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जा रहे है जो कि बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है इस कार्य को प्रोत्साहित करते हुवे वक्त मंच रायपुर द्वारा अनिल कुमार पाली को पर्यावरण मित्र सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। वक्त मंच के द्वारा लगातार प्रतिभावान व्यक्तित्व को विभिन्न सम्मान से सम्मानित किया जाता रहा है।

अनिल कुमार पाली ने कहा यह सम्मान उनका है जिन्होंने इस कार्य के लिए हमेशा उनका सहयोग किया और अपना मार्गदर्शन प्रदान किया है। इस तरह से समाज सेवा से सम्बंधित सभी कार्य के लिए मैं सदा ही उपस्थित रहूँगा, इसके साथ ही वक्त मंच के सभी पदाधिकारियों का दिल से धन्यवाद करता हु।



Post a Comment

0 Comments