जमीन मालिक को सूचना दिए बिना अवैध रूप से किया गया खनन, जमीन मालिक ने तहसीलदार से किया शिकायत-

जमीन मालिक को सूचना दिए बिना अवैध रूप से किया गया खनन, जमीन मालिक ने तहसीलदार से किया शिकायत- 





सिमगा। (आरुग न्यूज दीपक साहू):- ग्राम खंडुवा सिमगा में हो रहे अवैध खनन का त्रिकलोक साहू निवासी रायपुर और उनके परिवार के द्वारा सिमगा तहसीलदार के समक्ष आवेदन दे कर  शिकायत किया गया है कि उनकी जमीन पर बिना जानकारी के अवैध रूप से खनन कर के छोड़ दिया गया है, इसपर कड़ी कार्यवाही करते हुवे उन्हें उन्हें मुवावजा दिया जाए।

   उन्हों ने शिकायत करते हुए बताया कि मेरा निवास रायपुर में होने के कारण मैं अपने जमीन को देखने ज्यादा नही आता उसका फायदा उठाकर गांव के कुछ लोगों और JCB हाइवा वालो ने मिल कर मेरी जमनी से मिट्टी बेचकर पैसा डकार गए। उक्त संबंध में मुझे कोई जानकारी ना गांव के मुखिया ने दी ना ही किसी नागरिक ने दिया। जब मैं यहाँ अपना जमीन देखने पहुंचा तो समझ मे आया और जब अन्य JCB ड्राइवर से पूछा गया तो उन्होंने तेजराम निवासी ग्राम अवरेठी उनको बताया गया  ।

  आपको बता दे की इस संबंध में अरुग छत्तीसगढ़ न्यज  के द्वारा शासन प्रसाशन का ध्यान आकर्षित किया गया था तब भी  इस ओर कोई ध्यान नही दिया गया था। अब किसी व्यक्ति का पूरे कृषि भूमि के जमीन से मिट्टी का अवैध खनन हुवा है। इसका जिम्मेदार कौन?

प्रशासन के द्वारा अवैध खनन में ध्यान नही  दिए जाने के कारण  त्रिलोक साहू की जमीन को खोदा गया है, जिससे उस जमीन पर अब वह खेती नही कर सकेंगें।

Post a Comment

0 Comments