ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ईडीएम) की संविदा भर्ती प्रक्रिया संदेह के घेरे में छत्तीसगढ़ियो के साथ हो रहा भेदभाव-
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में हुए ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (ईडीएम) की संविदा भर्ती प्रक्रिया संदेह के घेरे में है, क्योंकि चयनित व्यक्ति जो जिला ही नही बल्कि छत्तीसगढ़ का ही निवासी नही है, जबकि ई-जिला प्रबंधक, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी जिले स्तर की भर्ती होने के कारण छत्तीसगढ़ के निवासियों को प्राथमिकता दिया जाना था।
साथ ही चयनित उम्मीदवार के अनुभव पर भी संदेह है, भर्ती नियमानुसार 3.5 वर्ष से 5 वर्ष तक के उम्मीदवार को 20 नंबर दिया जाना है । लेकिन चयनित उम्मीदवार का अनुभव निर्धारित अवधि से कम होने के बावजूद इनको कार्यानुभव के आधार पर 20 नंबर दिया गया है, जोकि संदेह की स्थिति निर्मित करता है । चूंकि निर्धारित समय के बाद ये प्रशिक्षु थे जिसे इनके कार्यानुभव में नही गिना जा सकता है।
इसकी शिकायत राकेश मिश्रा द्वारा कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही से की गई है।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।