निगम मण्डल आयोग में गड़रिया समाज को स्थान नही मिलने से नाराज़ समाज के युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के द्वारा वर्तमान में निगम मंडल आयोग में विभिन्न समाज के लोगो को विभिन्न पदों में स्थान दिया है इसके बाउजूद छत्तीसगढ़ में निवासरत गड़रिया समाज के नागरिकों को न कोई जिम्मेदारी दी गई है न कही सदस्य बनाया है। गड़रिया समाज के नागरिक छत्तीसगढ़ के हर जिले में निवासरत है, साथ ही कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही पार्टियों से विभिन्न सदस्य जुड़ कर राजनीतिक पार्टियों का अपना सहयोग दे रहें है, लेकिन सिर्फ वोट बैंक के लिए समाज का उपयोग किया जा रहा है, पार्टी के पदों में गड़रिया समाज की उपेक्षा पहले भी की गई थी लेकिन अब गड़रिया समाज के युवा जाग चुके है, अगर ऐसी ही चला तो समाज के लोगों को बड़ा विरोध माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष करना होगा
युवा कवि साहित्यकार एवं गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ सचिव अनिल कुमार पाली ने कहा कि हमारे समाज मे भी बहुत ही गुणवान व्यक्ति है, जो लगातार राजनीतिक पार्टियों से जुड़ कर उन्हें सहयोग दें रहें है जिन्हें आयोग मण्डल में स्थान देना चाहिए, समाज के विकास के लिए समाज के लोगों को सही स्थान मिला बहुत ही जरूरी है, शासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
इस समस्या को लेकर आज गड़रिया समाज के युवाओं ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंप मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाई है, जिसमें आज बिलासपुर गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुवे जिसमें युवा प्रकोष्ठ सचिव अनिल कुमार पाली, युवा प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष गोविंदा पाली,युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुनिल पाली, युवा प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष देव पाल,युवा प्रकोष्ठ शहर सचिव राजेन्द्र पाली, युवा प्रकोष्ठ शहर उपाध्यक्ष सूरज धनगर, युवा प्रकोष्ठ सह-कोषाध्यक्ष विनोद पाली शामिल हुवे।






0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।