छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर के द्वारा "जबर हरेली रैली" का आयोजन 14 अगस्त को-

छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बचाने छत्तीसगढ़िया समाज हुवा एकजुट मनाएंगे हरेली रैली-





बिलासपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृति में पहला त्यौहार को मनाया जाता है इसी अवसर पर छत्तीसगढ़िया समाज एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा बिलासपुर में पहली बार बड़े ही हर्ष के साथ हरेली रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक सुवा नृत्य, राउत नाचा,पंथी नृत्य, कर्मा नृत्य सब एक ही मंच में नज़र आएंगे, इस कार्यक्रम को अंतिम रुप देने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है, 

जिसमे छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना, कुर्मी जिला ईकाई , साहु जिला समिति, श्रीवास जिला कोर कमेती, गड़रिया युवा प्रकोष्ठ समेत अनेक छत्तीसगढ़िया संगठनो ने हिस्सा लेगी, साथ ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही बिलासपुर ब्लॉक तखतपुर, बिल्हा,कोटा,मस्तूरी, सकरी, आदि स्थानों से सभी छत्तीसगढ़िया समाज सामिल होंगे। 

जिला महामंत्री परस राम ने बताया कि हमारे पुण्य हरेली त्यौहार के अवसर पर कोविड नियमों का पालन करते हुवे रैली का आयोजन करने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ है और यह रैली लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से शुरु होकर मुक्तिधाम रोड सरकंडा मे जाकर सम्पन्न होगी। 

गौरतलब है कि विभिन्न छत्तीसगढ़िया संगठनों द्वारा संयुक्त रुप से आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई वर्षो से किया जा रहा एवं उसी कड़ी में पहली बार यह आयोजन बिलासपुर में भी किया जा रहा है ।

संयोजक शैलू ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर में पहली बार हरेली रैली की तैयारी में लगे छत्तीसगढ़िया युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, छत्तीसगढ़िया युवाओं द्वारा हरेली रैली को पूण रूप देने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों में बैनर पोस्टर पाम्पलेट द्वारा प्रचार किया जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ की पारंपरिक तिहार हरेली की चमक पूरे बिलासपुर शहर में दिख सकें। 

जिला अध्यक्ष कृष्ण कौशिक ने कहा हमारा कार्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति बोली भाषा को बचाने का है जिसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे है, और आघे भी बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ियों के लिए इस तरह का आयोजन किया जाएगा।

हरेली रैली की तैयारी में लगे शैलू ठाकुर, कृष्ण कौशिक, परस यादव, रविन्द्र कौशिक, चंद्रकांत जायसवाल, सुमित टंडन, उमेश कौशिक, बलराम साहू,अंकित मरावी, सुनील कश्यप, पुनिराम, अनिल पाली, लता राठौड़, लष्मी कौशिक, विलास कौशिक, किसन मरकाम, प्रदीप कौशिक,राजकुमार, नीतीश बंजारे,ओम प्रकाश, रिंकू कौशिक, अंकित मरावी, हेमंत कौशिक, राजेश सिंह, लोकेंद्र, बॉबी पात्रे, आदि ।

Post a Comment

0 Comments