गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ बिलासपुर ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन गड़रिया समाज के लिए छात्रावास निर्माण की रखी मांग

 गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ बिलासपुर ने मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर महोदय को सौंपा ज्ञापन गड़रिया समाज के लिए छात्रावास निर्माण की रखी मांग




बिलासपुर। अनिल कुमार पाली के मार्गदर्शन में गड़रिया समाज के युवाओं द्वारा बिलासपुर जिले में गड़रिया समाज की आराध्य देवी माता अहिल्या के नाम से छात्रावास भवन निर्माण की मांग को लेकर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर मोहदय बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा जिसमे समाज के युवाओं द्वारा कहा गया है कि सभी समाज की तरह गड़रिया समाज के युवाओं को जो अन्य जिलों से शिक्षा एवं रोजगार की तलाश में न्यायधानी बिलासपुर आते है परंतु सुविधा नही मिल पाने की वजह से समाज के विभिन्न वर्ग के युवाओं को रहने के लिए यहाँ उचित स्थान नही मिल पाता है, जिससे पढ़ाई करने आए हुवे समाज के युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है इन सभी समस्याओं को देखते हुवे माता अहिल्या देवी के नाम से जिले में एक छात्रावास भवन का निर्माण किया जाए जिससे समाज के युवा वर्ग को उचित सुविधा प्राप्त हो सकें।

युवा प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष देव पाल ने कहा कि गड़रिया समाज में निन्म आय वर्ग के युवाओं को सामाजिक छात्रावास बनने से बहुत ही अधिक फायदा मिलेगा जिसके लिए हमने अपनी मांग रखी है हमे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जल्द ही हमारी मांगों को पूरा किया जाएगा।  युवा प्रकोष्ठ सचिव अनिल पाली ने कहा कि गड़रिया समाज युवा प्रकोष्ठ बिलासपुर की टीम द्वारा निरंतर समाज कल्याण में विभिन्न कार्य किया जा रहा है और आघे भी अपने समाज को विकास की ओर लेजाने के लिए कार्य करते रहेंगे।  इस तरफ समाज के युवाओं के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है जिसमे राजेन्द्र पाली, गोविंदा पाली, विनोद पाली, देव पाल, सुनिल पाली, सूरज धनकर, अनिल पाली शामिल हुवे।

Post a Comment

0 Comments