आईटीआई में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षार्थियों के लिए खुशखबरी- एडमिशन तिथि में हुई वृद्धि

 आईटीआई में प्रवेश लेने वाले प्रशिक्षार्थियों के लिए खुशखबरी- एडमिशन तिथि में हुई वृद्धि  



रायपुर । रोजगार तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा एक बार फिर आईटीआई में प्रवेश लेने की तिथि में वृद्धि की गई है, अभी तक जिनका चयन आईटीआई के मेरिट लिस्ट में नही हुवा था उनको एक और मौका मिल सकेगा।

आप को बता दे कि इससे पहले 31 अक्टूबर प्रवेश लेने के लिए अंतिम तिथि की घोषणा की गई थी जिसके बाद DGT दिल्ली के द्वारा पुनः संशोधन करते हुऐ एक बार फिर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 22 नंबर घोषित की गई है।

जिसके बाद प्रदेश के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बचे हुवे लिस्ट से कम प्रतिशत वाले स्टूडेंट्स को मौका दिया जाएगा इस प्रकार छत्तीसगढ़ के लिए रोजगार तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश लेने के लिए नए लिस्ट जारी किए जाएंगे जिसका लाभ उन स्टूडेंट्स को मिलेगा जिनका अभी तक कहीं एडमिशन नही हुवा है।

Post a Comment

0 Comments