छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर बिलासपुर से रायपुर सायकल यात्रा निकाली गई, महापौर ने दी हरि झंडी ।
बिलासपुर । पुरे राज्य को जोड़ने वाली भाषा छत्तीसगढ़ी के विकास को लेकर लोग लामबंद होने लगे है और इसी कड़ी में जनजागरुकता के लिए और सरकार से छत्तीसगढ़ी भाषा के विभिन्न मांग को लेकर एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन, हमर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी समिती और सर्व छत्तीसगढ़िया समाज द्वारा 120 किमी दुरी की सायकल यात्रा निकाला जा रहा है जो बिलासपुर के नेहरु चौक सें निकलकर रायपुर तक जायेगी एवं संबंधित मांग को रखा जायेगा ।
इन मांग को लेकर सायकल यात्रा निकाला जा रहा है :- मातृभाषा छत्तीसगढ़ी को कम से कम प्राथमिक शिक्षा का माध्यम बनाया जाये , अन्य मातृभाषाओं को भी संबंधित क्षेत्र मँ माध्यम बनाया जाये । छत्तीसगढ़ी भाषा को राज्य के सभी स्कूलों में कक्षा 6 से 10 तक अनिवार्य विषय बनाया जाए। राज्य की सरकारी कामकाज के भाषा बनाया जाये एवं हर कार्यलय मँ अनिवार्य हो । त्रिभाषा सुत्र के तहत राज्य के सभी चौक, सड़क , बोर्ड की सूचना छत्तीसगढ़ी में हो । राज्य की सभी परीक्षा में छत्तीसगढ़ी भाषा के सवाल पुछने के अनुपात बढ़ाया जाये । छत्तीसगढ़ी को आठवी अनुसूची में जोड़ने के लिए राज्य सरकार गंभीर प्रयास करे । राज्य को देश की भाषाई वर्गीकरण में क श्रेणी से हटाकर ख श्रेणी में लाया जाये , एम ए छत्तीसगढ़ी पास कर चुके बच्चों को रोजगार दिया जाये ताकी छत्तीसगढ़ी प्रमोट हो ।
सायकल रैली प्रभारी ओम चंद्रवंशी ने यह यात्रा छत्तीसगढ़ियों में भाषाई जनजागरुता के लिए निकाला जा रहा है जिसे बिलासपुर जिले के जनप्रतिनिधियों और महापौर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया और हाईकोर्ट , सरगांव , नारायणपुर होते हुये रात तक दामाखेड़ा पहुचकर विश्राम करेगी एवं अगले दिन रायपुर के लिए प्रस्थान करेगी । एव छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर समापन होगी,वही रैली सदस्य और एम ए छत्तीसगढ़ी संगठन प्रभारी लोकेश सेन ने बताया कि इस यात्रा के लिए विभिन्न जिले से युवा शामिल होगें विभिन्न संगठनों ने भी हमे समर्थन दिया है । उन्होने लोगो को और अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होने की मांग की है।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।