छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का सदस्यता अभियान पहुंचा ग्राम गतौरा-
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़िया के सम्मान में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला एवं ब्लॉक मस्तूरी के पदाधिकारी आज ग्राम गतौरा के छुहीयापारा दुर्गा मंच पहुंच कर ग्राम में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सदस्यता अभियान को तेज कर के बैठक किया जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ के हिस्सा लिया तथा छत्तीसगढ़िया के सम्मान में लड़ने का उत्साह प्रदान किया वही बिलासपुर से पहुंचे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर उपाध्यक्ष अनिल पाली ने बताया की छतीसगढ़ में छतीसगढ़ियों का ही राज होना चाहिए बाहिरी लोगों को छत्तीसगढ़ के राजनीति में शामिल नहीं करना है, छतीसगढ़ी में केवल छत्तीसगढ़िया ही किसी लाभ के पद में रहे।
वहीं ब्लॉक संयोजक अश्वनी गोयल ने बताया की छतीसगढ़ में सिर्फ और सिर्फ छतीसगढ़ी भाषा बोली को बढ़ावा दिया तथा गुजराती भाषा का विरोध किया इस उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के तमाम पदाधिकारी ठा शैलू छतीसगढ़िया ब्लाक सचिव नितिश बंजारे अध्यक्ष बाबी पात्रे, सर्वेश सुमन, सुरज धनकर, शेषनारायण श्रीवास, रिंकू , इंद्रजीत, शिवशंकर, रामचंद्र, सतीश कुमार, मनीराम, नितेश , उमेश, राहुल, रमेश , कमलेश, सतीश वस्त्र कार, रामलाल, राजेंद्र,राजू छत्तीसगढ़िया सैकड़ों छत्तीसगढ़िया समाज सेनानी उपस्थित थे।
वहीं उक्त जानकारी ब्लाक उपाध्यक्ष सुंदर श्रीवास जी के द्वारा दिया गया तथा बैठक सफल रहा।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।