छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोम-छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई ओमिक्रोम वैरिएंट मरीज की पुष्टि-

 छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई ओमिक्रोम 

वैरिएंट मरीज की पुष्टि-




बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ में संक्रमण को लेकर सरकार ने पहले ही गाइडलाइंस जारी कर दिया था इसी बीच आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ओमिक्रोम वैरिएंट वाले मरीज की पुष्टि हुई है, स्वस्थ विभाग के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इस खतरनाक वैरिएंट वाले मरीज की पहचान हुई है।


जानकारी के अनुसार हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से लौटे बिलासपुर जिले के एक 52 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पीड़ित होने के बाद उसका सैंपल जिनोमिक सिक्वेंसिंग जांच के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज भुवनेश्वर भेजा गया था। जँहा जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग को आज जांच रिपोर्ट मिली है जिसमें कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि की गई है।



विभागीय अधिकारियों द्वार दी गई जानकारी के अनुसार अभी मरीज की हालत सामान्य है। मरीज सर्दी खांसी से ही पीड़ित बताए जा रहे हैं।




Post a Comment

0 Comments