सर्व छत्तीसगढिया समाज का वार्षिक भेंट
भैंसाझार में सम्पन्न।
बिलासपुर । सर्व आदिवासी समाज के तत्वाधान मे सर्व त्तीसगढिया समाज का वार्षिक मिलन अरपा भैंसाझार में हुआ जिसे पुरे जिले भर से विभिन्न समाज संगठन के लोग उपस्थित हुये एवं मुल निवासियो के विविध मुद्दों पर बातचीत हुआ । इस अवसल पर बिलासपुर जिला के चारो विधानसभा से आदिवासी समाज , सतनामी समाज , तेली समाज , कुर्मी समाज समाज समेत दर्जनो समाज के लोग शामिल हुये एवं छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढियों के दशा दिशा पर चिंतन किये। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेस उपाध्यक्ष सुभाष परते ने बताया कि भैसाझार के निकट पेन पुरखा बुढ़ादेव की स्थापना करेगे जिसे ध्वाजरोहन आज हुआ । साथ ही इस अवसर पर पधारे छग के सभी छत्तीसगढिया समाज से भी संयुक्त मिलन हुआ और सभी ने एकमत होकर निर्णय लिया कि छत्तीसगढियो के विकास के लिए एक साथ काम किया जायेगा। इस अवसर पर क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष कृष्णा कौशिक ने कहा कि हमारा संगठन का भी यही मुल उद्देश्य है कि छत्तीसगढियो का विकास हो और उसी उद्देश्य को लेकर आज सभी समाज का संयुंक्त मिलन हुआ यह अंत्यंत हर्ष का विषय है । इस अवसर पर जि पंचारत सदस्य पृथ्वीपाल , ध्रुव जगत , शैल्उ श्रीवास , बलराम साहु समेत सैकडो लोग उपस्थित रहे




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।