आईटीआई में कार्यरत मेहमान प्रवक्ता कल्याण संघ द्वारा 11 मार्च को अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर रायपुर बूढा तालाब में ध्यानाकर्षण रैली निकली गई-
रायपुर। 11 मार्च को रायपुर बूढ़ा तालाब में हजारों की संख्या में आईटीआई में कार्यरत मेहमान प्रवक्ता प्रशिक्षण अधिकारी के द्वारा ध्यानाकर्षण सभा कर मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए रैली निकाली गई। जिन्हें सप्रे साला मैदान के पास रोका गया, आईटीआई में कार्यरत मेहमान प्रवक्ताओं पिछले 7 वर्षो से वेतन वृद्धि नही होने पर सभी आक्रोश थे, जिसमे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी एवम साथी , अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि गड़पाले , भगवती शर्मा , फेडरेशन संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल वर्मा , संतोष वर्मा, ओबीसी महासभा के रायपुर संभाग अध्यक्ष श्री हेमंत साहू, dr. ईश्वर दान आशिया , पूर्व भू वैज्ञानिक भारत सरकार एवम प्रदेश अध्यक्ष डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी के श्री महेंद्र साहू एवम साथी उपस्थित हुए।
मेहमान प्रवक्ता संघ के प्रदेश यूके महिलंगे, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिल कुमार पाली, महिला अध्यक्ष संध्या सोनी सुनील मेश्राम, हरीश साहू मोहन महिलंगे, देवा शर्मा विकास साहू रामेश्वर साहू, ज्ञान यादव, आनंद पाल, योगमाया साहू, शेख सिद्दीकी, उतार बंजारे, विनोद रात्रे, राज पाली, रवि तेलसी, राज मानिकपुर, दीपक राजपूत,नामित सेन, महेंद्र बर्मन, अमित राजवाड़े, अमन देवांगन, अनुराग पटेल,सोमन सिन्हा, एवं प्रमुख पदाधिकारी सहित छ ग के 28 जिलों से हजारों की संख्या में मेहमान प्रवक्ता प्रशिक्षण अधिकारी साथी गुलामी की जंजीर तोड़कर इकट्ठा हुए।

सभी अतिथि द्वारा हमारी 6 सूत्रीय मांग का समर्थन किया गया जो इस प्रकार है।
1 अंशकालीन से पूर्णकालीन
2 मानदेय वृद्धि के साथ एक मुस्त वेतन
3 नई भर्ती में अनुभव में प्राथमिकता
4 स्थानांतरण में किसी की छटनी न करना
5 ईपीएफ , सीएल , मेडिकल , आरपीएल की सुविधा
6 नियमितीकरण
उपयुक्त मांगो का समर्थन किया गया और मुख्यमंत्री जी के पास पहुंचाने में सहयोग करने भरोसा दिलाया गया। ये एक दिवसीय रैली एवम ध्यानाकर्षण सभा विभाग एवम सरकार को जगाने के लिए शांति पूर्वक अंत में एसडीएम महोदय को ज्ञापन देकर पूर्ण किया गया ।
अगर 15 दिवस के भीतर हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तो मेहमान प्रवक्ता कल्याण संघ के आह्वान पर अप्रैल माह में अनिश्चितकालीन हड़ताल का आयोजन होना निश्चित है।
जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।

0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।