जिले की ऐसी कोई सड़क नही जहां से बुढ़ादेव यात्रा नही गुजरेगी : जिलाध्यक्ष क्रांति सेना
छत्तीसगढ़ियों को शत प्रतिशत रोजगार देने एवं उनके भाषा संस्कृति के लिए लड़ रही संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का बुढ़ादेव यात्रा एवं संगठन विस्तार को लेकर बैठक आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में हुआ । जिसमे यात्रा को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तार से बताया । साथ ही दर्जनों लोगो ने संगठन की सदस्यता स्वीकार किया ।
जिलाध्यक्ष कृष्णा कौशिक ने बताया कि हमारे प्रादेशिक मुख्यालय से जो लाखों बैनर पोस्टर आया है उसको जिले के 700 गावों के लाखों लोगो तक पहुचाने का कार्य में हमारे सेनानी लगे हुये है ताकी 18 अप्रेल से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगो तक यात्रा के उद्देश्य को छत्तीसगढ़ियों के बीच ले जाया सके और इसी सिलसिले में आज कोनी में भी बैठक हुआ ।
सदस्यता प्रभारी बलराम साहू ने बताया कि हमारे संगठन के उद्देश्य से प्रभावित होकर कोनी क्षेत्र के दर्जनों युवाओ ने सदस्या लेकर छत्तीसगढ़ी महतारी के लिए कार्य करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर कृतज्ञ पटेल को कोनी क्षेत्र के जिम्मेदारी दी गई।
वही बैठक में पहुचे बिल्हा इकाई रविन्द्र कौशिक ने बताया कि हमारी धार्मिक आस्थाओ पर लगातर चोट किया जा रहा है , हमारी भाषा संस्कृति को दोयम दर्जा में रखा जा रहा है , हमारे पुरखों , कुल देवता को चौक चौराओ से हटाया जा रहा है अतः हमे छत्तीसगढ़ियों को जगाने के लिए 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों के घर घर के आराध्य देवता बुढ़ादेव की यात्रा निकालना पड़ रहा है।
इस अवसर पर ऋषभ पटेल , राजकुमार ध्रुव , अमित माथुर , उमाशंकर मरावी , संजय पटेल , आषीस पटेल, प्रकाश पटेल , अभिषेक खांडे , राजेन्द्र साहू समेत दर्जनो सेनानी उपस्थित रहे ।




0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।