आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को छल रहा भाजपा व कांग्रेस सरकार : विनय गढे़वाल


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को छल रहा भाजपा व कांग्रेस सरकार : विनय गढे़वाल



बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अपने जायज मांगों को लेकर निरंतर ज्ञापन सौंप रहे हैं चाहे राष्ट्रीय स्तर पर बैठे भाजपा की केन्द्र सरकार हो या राज्य में कांग्रेस सरकार को शासन प्रशासन से लेकर छोटे बड़े सभी तरह के अधिकारियों तक इनके मांगों को सौंपा जा चुका हैं 

पर आज तक सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को छला जा रहा हैं इसी को लेकर आम आदमी पार्टी तखतपुर विधानसभा सचिव विनय गढे़वाल ने दुख जाहिर करते हुए कहा की हर प्रकार के महिला विभाग से संबंधित कार्यक्रम को संचालित करने इनको कहां जाता है चाहे चुनाव हो या स्वास्थ्य से संबंधित हर क्षेत्र में इनको शामिल कर कार्य करवाया जाता हैं पर इन्हें जब सम्मान पुर्वक मानदेय चाहिए और वो तमाम मांगों को लेकर इन्हें भटकना भर पड़ रहा है 

विनय गढे़वाल ने कहा की केन्द्र शासित प्रदेश दिल्ली में आधा मुख्यमंत्री और आधा उपराज्यपाल को काम करने का पावर वहां मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की आप की सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12720 और सहायिकाओं को 6500 रूपये के साथ कई सुविधाएं दिया जा रहा है फिर हमारे पुर्ण राज्य में ऐसा क्यों नहीं पा रहा समझ से परे हैं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को तत्काल इनके सभी मांगों को पूरा करना चाहिए जिनका आम आदमी पार्टी समर्थन करता है

Post a Comment

0 Comments