बुढ़ादेव धार्मिक रथयात्रा का आज
तखतपुर क्षेत्र में प्रवेश। कोटा विधानसभा
के अधिकांश गांवों में पुरा हुआ यात्रा-
तखतपुर । छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा प्रदेश भर में निकाले गये बुढ़ादेव धार्मिक यात्रा के तहत जिले के भी पांचो विधानसभा के लिए निकला अखंड बुढ़ादेव यात्रा का आज चौथा दिन तखतपुर विस में प्रवेश हो रहा है इससे पहले तीन दिन तक रथयात्रा ने कोटा विस के अधिंकाश गांवों में जाकर लोगों को जानकारी दे रहे है कि बुढ़ादेव यात्रा क्यो निकाला जा रहा है ? लोगों में भी इस तरह के पहिली आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है और जगह जगह इस यात्रा का स्वागत हो रहा है । रथयात्रा में बैगा बने क्रांतिशेर लक्ष्मी ने बताया कि कठिन धुप और लम्बी सफर के बावजुद लोगों का उत्साह देखकर हमारी थकान गायब हो जाती है ।
जिला संयोजक ठा. शैलु छत्तीसगढ़िया ने बताया कि कोटा के आदिवासी समाज , सर्व छत्तीसगढ़िया समाज और संगठन के लोग इस यात्रा को कठिन मेहनत कर रहे है इसकी जितनी तारिफ की जाये कम है और इस रथ के आज तखतपुर विस में प्रवेश पर इस खड़ के सेनानी लोग दोनों विधानसभाओं के सीमा मँ इस रथ का जिम्मेंदारी अपने हाथ में ले लेंगे । बलराम साहू , उमेश कौशिक , विलाश कौशिक समेत दर्जनों लोग सीमा पर रथ का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । तखतपुर विस प्रमुख बलराम साहू ने बताया कि हमारे विधानसभा में तीन दिनों तक यह रथ रहेगी एवं बीजा दैज, हरदी, उमरिया ,बेल पान, ठाकुर कापा, सिलतरा, विजयपुर करके हमने रुट बनाया है एवं कोशिस है कि सभी गांवो तक इस रथ को ले जाया सके । तत्पश्चात यह रथ जिला कोर कमेटी के निर्देशानुसार बिलासपुर विधानसभा में प्रवेश कर जायेगी ।
गौरतलब है इस यात्रा के तहत गांवो के पवित्र स्थलो हें चुटकी भर मिट्टी का विधिवत संग्रह किया जा रहा है एवं 18 अप्रेल को इस संग्रह को रायपुर ले जाकर जबड़ बुढ़ादेव चौरा का निर्माण किया जायेगा ।





0 Comments
अपने विचार सुझाव यहाँ लिख कर हमें भेजें।