बुढ़ादेव यात्रा को लेकर बिरकोना में महापंचायत, सैकडों महिलाओं ने कहा रथयात्रा को हमारे गांव जरुर लाये -


बुढ़ादेव यात्रा को लेकर बिरकोना में 

महापंचायत, सैकडों महिलाओं ने कहा 

रथयात्रा को हमारे गांव जरुर लाये -



बिलासपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना संगठन द्वारा 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों को एक सुत्र में पिरोने के लिये निकाले जा रहे बुढ़ादेव रथयात्रा के शहर प्रवेश करने पर उनके स्वागत की तैयारी को लेकर बिरकोना में बैठक आयोजित किया गया जिसे गांव के सैकड़ो महिलाओं , नौजवानों ने हिस्सा लिया । और सभी ने क्रांति सेना के मुल उद्देश्य को जानकार बुढ़ादेव यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया । जिला संयोजक ठा. शैलु छत्तीसगढ़िया ने बताया कि हमारे बुढ़ादेव यात्रा को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और 1 अप्रेल से निकला रथ कोटा विस क्षेत्र के बाद तखतपुर विस मे प्रवेश कर चुका है एंव गांव गांव में लोग स्वागत कर रहे है और यही बात जब बिरकोना के ग्रामीणों को पता चली तो उनोने बैठक आयोजित कर इस धार्मिक यात्रा को पुर्ण समर्थन देने की बात कही ।

 वही जिला उपाध्यक्ष अनिल पाली ने बताया कि हमारी भाषा संस्कृति पर शोषक प्रवृति के वर्ग के द्वारा लगातार हमला किया जा रहा है और बाहरी संस्कृति को हमारे ऊपर थोपा जा रहा है अतः ऐसे लोगो को क्रांति सेना ने कड़ा जवाब देने का बीड़ा उठाया है और उसी के तहत छत्तीसगढ़ियों को जगाने के लिए गांव गांव के कुल देवता बुढ़ादेव जी की यात्रा निकाला जा रहा है जिसका निर्णायक समापन 18 अप्रेल को राजधानी में होगा । 

इस अवसर पर सुनीन कश्यप , रविन्द्र कौशिक , टिब्बु बिरकोना पार्षद- अंजनी संतोष दुबे, सहयोगी - गौरव यादव, चंद्रप्रकाश, नीरज सोनी,नरेश मरकाम, अमर मरकाम, बिरकोना महिला समिति, जायसवाल , बांबी पात्रा समेत अपमनेक संगठन सदस्य भी उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments