नवरात्री में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का विशाल भंडारा आज

नवरात्री में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का विशाल भंडारा आज 



छत्तीसगढ़ महतारी के दुलारी बेटी महामाया मां के भक्तों का कोनी क्षेत्र में किया जायेगा भोग वितरण। 

बिलासपुर। नवरात्री के पवित्र अवसर पर छत्तीसगढ़िया भाषा , संस्कृति , रोजगार के लिए लड़ रहे संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना संगठन के बिलासपुर इकाई द्वारा कोनी क्षेत्र में भक्तों के सेवा सत्कार एवं भोग वितरण का कार्यक्रम रखा गया है । इस दौरान बिलासपुर से रतनपुर के लिए पदयात्रा करने वाले हजारों भक्तों के लिए स्वल्पाहार एवं विश्राम का व्यवस्था संगठन द्वारा किया गया है ।

संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल पाली ने विज्ञप्ति जारी करते हुये बताया कि हमारा संगठन इस कार्यक्रम के दौरान भक्तों के सेवा के साथ लोगो को जीवनदायिनी हसदेव जंगल एवं मातृभाषा छत्तीसगढ़ी बचाने का भी संदेश देंगे ।

वही शहर अध्यक्ष कृतज्ञ पटेल ने पारम्परिक छत्तीसगढ़िया संस्कृति अनुसार ही दुर्गा मां की आराधना पर छत्तीसगढ़ियों को जोर देने के बात कहते हुये बताया कि लगातार देखा जा रहा है गरबा , डांडिया के आड़ में अस्लीलता परोसा जा रहा है , फुहड़ गानों को देवी स्थान पर बजाकर हमारी धार्मिक आस्थाओं पर लगातार चोट किया जा रहा है अतः गरबा डांडिया जैसे आयोजनों का प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जाये या फिर इस पर प्रतिबंध लगाया जाये । जिलाध्यक्ष कृष्णा कौशिक ने 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों को नवरात्री के बधाई देते हुये कार्यक्रम में पहुचने की गुहार लगाया है।

Post a Comment

0 Comments