क्रांति सेना ने बूढ़ादेव यात्रा के दूसरे चरण के मुद्दे पर आघे की रणनीति बनाई गई-

 छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बिलासपुर के द्वारा सदस्यता अभियान किया गया-


क्रांति सेना ने बूढ़ादेव यात्रा के दूसरे चरण के मुद्दे पर आघे की रणनीति बनाई गई-

बिलासपुर । प्रदेश में छत्तीसगढियावाद लाने के उद्देश्य से आज बिलासपुर उसलापुर में छत्तीसगढ़िया क्रांति से बिलासपुर के जिला पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने वाले सदस्यों को बिलासपुर ग्रुप से जोड़ा गया, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा लगातार संगठन का विस्तार करते हुवे बिलासपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बैठक किया जा रहा है जिससे संगठन में लोगो बढ़चढ़ के बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे है।

जिला संगठन मंत्री परस यादव ने संगठन के सभी सदस्यों को को आगामी समय में होने वाले बूढ़ादेव यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी करने के लिए कहा, जिसके बारे में बताया कि इस बार रायपुर में बूढ़ादेव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी वहीं जिला अध्यक्ष कृष्ण कौशिक ने संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुवे जिले के सभी ब्लॉक गांव में जल्द बैठक कर संगठन को आघे बढ़ाने को बात कही इस बैठक में बिलासपुर जिला के सभी पदाधिकारियों के साथ आम सदस्य भी शामिल हुवे जिसमे जिला अध्यक्ष कृष्णा कैशिक, संगठन मंत्री परस यादव, चंद्रकांत जायसवाल, सुमित टंडन, मनोहर सिंह, दुर्गेश यादव, रोहित कश्यप, राहुल, रघुवीर सिंह, पवन यादव , आदि सदस्य उपस्थित हुवे।

Post a Comment

0 Comments