लोकसभा चुनाव 2024- चुनाव में एग्जिट पोल का खेल हो गया फेल, चुनाव परिणाम विपरीत-

 लोकसभा चुनाव 2024- चुनाव में एग्जिट पोल का खेल हो गया फेल, चुनाव परिणाम विपरीत-


Aarug News- 7722906664


बिलासपुर। कल 04 जून को जारी होगा लोकसभा चुनाव का परिणाम लेकिन इससे पहले ही पूरे देश में एग्जिट पोल को लेकर हलचल मची हुई है, जैसे ही मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलने की बात सामने आई तो भाजपा के नेता खुशी के मारे मीडिया के सामने अपना बयान देना भी सुरू कर दिए इसी बीच में अगर एग्जिट पोल को समझे तो  लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में लगभग सभी मीडिया के माध्यम से 2024 में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहें है, इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में 9-10 सीट भाजपा के खाते में जाने का अनुमान लगाया जा रहा है, परन्तु यह कितना सही है यह तो 04 जून को ही पता चलेगा।


विधानसभा चुनाव 2023 एक्जिट पोल आंकड़ा-



छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 में इसी तरह मीडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार पुनः बनने की खबर चल रही थी इसके कारण कांग्रेस के नेता मंत्रियों ने खुशी भी जाहिर कर दी थी परंतु परिणाम बिल्कुल विपरीत रहा जिसके बाद कांग्रेस के द्वारा EVM पर भी सवाल खड़े किए गए। एग्जिट पोल के विपरीत परिणाम आते ही सभी जगह कांग्रेस के हारने के कारण पर चर्चा होने लगी और लोग पिछली कांग्रेस सरकार में सरकार के द्वारा हुई गलतियों को खोज-खोज कर मीडिया में पोस्ट करना सुरु कर दिया था।


लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल के बाद निराशा दिख रही है कांग्रेस के प्रत्याशियों में-



जैसे ही लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल जारी किए गए है कांग्रेस के कुछ प्रत्याशी इसे लेकर निराश नज़र आ रहें है, उनके द्वारा चुनाव के बीच में हुई छोटी-मोटी गलतियों को जनता के सामने पेश किया जा रहा है जबकि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष ने चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने की बात कही है अब देखना ये है कि 04 जून को जो परिणाम जारी होंगे वह किसके लिए निराशाजनक होंगे और किस पार्टी के लिए नइ किरण लेकर आएगी।




लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद किसके ऊपर होगी चुनाव हारने की जिम्मेदारी-


लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में पार्टी के प्रत्याशी या पदाधिकारियों की गलतियों पर सबसे ज्यादा चर्चा होती है, इन गलतियों को चुनाव के बीच में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा दबा कर रखा जाता है परन्तु जैसे ही परिणाम उनके पार्टी के विपरीत आता है, सभी अपना मत रखने के लिए आघे आ जाते है हार का सही कारण बताने के लिए।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें, whatsap No:- 7722 906664E-mail-aarugnews@gmail.com

Post a Comment

0 Comments